Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा मुकाबला

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 27, 2024 at 12:39 AM
Modified at :February 27, 2024 at 12:39 AM
PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा मुकाबला

हरियाणा ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

मनप्रीत सिंह की अगुवाई में हरियाणा स्टीलर्स ने पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरियाणा स्टीलर्स ने हैदराबाद में खेले गए दूसरे एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को एकतरफा 42-25 के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही हरियाणा की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना पिछले सीजन की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ होगा। पीकेएल इतिहास में ये पहली बार है जब हरियाणा स्टीलर्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंस ने ढाया कहर

हरियाणा स्टीलर्स ने मैच का आगाज शानदार तरीके से किया और पहले 10 मिनट के अंदर ही गुजरात जायंट्स को ऑल आउट कर बढ़त बना ली। इसके बाद गुजरात जायंट्स ने भी जोरदार वापसी की और हरियाणा को ऑल आउट कर दिया और एक समय वो लीड में थे लेकिन पहला हाफ खत्म होते-होते हरियाणा स्टीलर्स ने एक बार फिर बढ़त बना ली। हरियाणा के डिफेंस ने इस मैच में भी जबरदस्त खेल दिखाया और गुजरात के रेडर्स को मौका नहीं दिया। प्रतीक दहिया ने जरुर एक सुपर रेड लगाकर थोड़ी हलचल मचाई लेकिन इसके बाद हरियाणा के डिफेंस ने उन्हें बिल्कुल भी चलने नहीं दिया।

दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम एकदम गुजरात के ऊपर हावी रही। हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंस ने इस मैच में कहर ढा दिया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुजरात का कोई भी रेडर पांच से ज्यादा प्वॉइंट नहीं ले सका। हरियाणा की तरफ से विनय ने सुपर-10 लगाया, जबकि मोहित नांदल ने डिफेंस में सबसे ज्यादा सात प्वॉइंट लिए। राहुल सेतपाल को भी तीन प्वॉइंट मिला।

PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स से सेमीफाइनल में भिड़ेगी हरियाणा स्टीलर्स की टीम

जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच अब 10वें सीजन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर की टीम दो बार पीकेएल का टाइटल जीत चुकी है। उन्होंने पिछले सीजन का खिताब भी जीता था और टीम चाहेगी कि तीसरी बार इस टाइटल को अपने नाम किया जाए।

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा स्टीलर्स की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। कोच मनप्रीत सिंह की यही कोशिश रहेगी कि टीम को ना केवल फाइनल में पहुंचाया जाए, बल्कि पहली बार टाइटल भी जिताया जाए। दोनों ही टीमों का डिफेंस काफी जबरदस्त है और इसी वजह से बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि जयपुर के पास अर्जुन देशवाल जैसा रेडर है, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.