Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: मनिंदर सिंह के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, 1400 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Published at :February 10, 2024 at 10:01 PM
Modified at :February 10, 2024 at 10:59 PM
Post Featured Image

Rahul Gupta


PKL 10 में मनिंदर ने अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया है।

बंगाल वारियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने पीकेएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मनिंदर सिंह पीकेएल इतिहास में 1400 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) के दौरान 10 फरवरी को तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मैच में किया।

बता दें इस मैच से पहले मनिंदर सिंह के 139 मैचों में 1397 प्वॉइंट थे और उन्हें 1300 का आंकड़ा हासिल करने के लिए सिर्फ तीन प्वॉइंट की जरूरत थी और मनिंदर सिंह ने सात प्वॉइंट लेकर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। मनिंदर सिंह ने इसी सीजन अपने 1300 रेड प्वॉइंट भी पूरे किए थे। उन्होंने 128 मैचों में 1300 रेड प्वॉइंट पूरे किए थे और उसके बाद 1400 रेड प्वॉइंट तक पहुंचने के लिए उन्होंने 11 मैच और लिए।

मनिंदर सिंह पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर हैं

मनिंदर सिंह की अगर बात करें तो पीकेएल में 1400 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले वो सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा ये कारनामा परदीप नरवाल ने किया है, जो पीकेएल इतिहास के सबसे सफल रेडर भी हैं। परदीप नरवाल के पीकेएल में कुल 1690 प्वॉइंट हैं और मनिंदर सिंह के भी अब 1400 से ज्यादा प्वॉइंट हो गए हैं।

मनिंदर सिंह पिछले कई सीजन से बंगाल वारियर्स की टीम का ही हिस्सा थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को सातवें सीजन में पीकेएल का टाइटल जिताया था और उनका प्रदर्शन टीम के लिए काफी अच्छा रहा है। अब एक और बड़ा कारनामा उन्होंने कर दिखाया है और पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर बन गए हैं।

परदीप नरवाल के नाम है सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि परदीप नरवाल पीकेएल में 1000, 1100, 1200, 1300, 1400 और 1500 रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके अलावा पीकेएल इतिहास में मनिंदर सिंह, दीपक निवास हूडा, पवन सेहरावत, नवीन कुमार और राहुल चौधरी के ही 1000 से ऊपर रेड प्वॉइंट्स हैं। वैसे अगर पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की बात की जाएगी तो इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। नवीन कुमार, अजय ठाकुर, सचिन तंवर, विकाश कंडोला और अर्जुन देशवाल जैसे खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement