Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: टीम की हार में मेरी गलती है, तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत ने खुद को ठहराया दोषी

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 4, 2024 at 4:31 PM
Modified at :February 4, 2024 at 4:31 PM
PKL 10: टीम की हार में मेरी गलती है, तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत ने खुद को ठहराया दोषी

दबंग दिल्ली ने तेलुगु को हराकर होम लेग में पहली जीत हासिल की।

3 फरवरी को हुए PKL 10 के 103वें मैच में दबंग दिल्ली और तेलुगु टाइटंस का आमना-सामना हुआ, जिसमें पूरी तरह दिल्ली का दबदबा देखने को मिला। दिल्ली ने इस मैच को 44-33 के स्कोर से जीता है। इस मैच में आशु मलिक ने अकेले 20 रेड पॉइंट स्कोर करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं डिफेंस में मोहित और आशीष ने अपनी-अपनी टीम के लिए हाई-5 स्कोर किए।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत ने बताया कि टीम की हार की पूरी जिम्मेदारी उनकी रही थी। वहीं दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।

क्या था तेलुगु टाइटंस का प्लान?

तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत ने कहा, “डिफेंस में हमारा राइट कवर बार-बार पॉइंट दे रहा था। हमारा प्लान ये था कि लेफ्ट कॉर्नर पर अंकित और राइट कॉर्नर पर संदीप ढुल टैकल के लिए जाएंगे तो मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा। आज दूसरे रेडरों को मौका देने का भी प्लान था, इसलिए अधिकांश रेड दूसरे रेडरों से करवाई गई थीं।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

हमारी हार में कोच की कोई गलती नहीं – पवन सहरावत

पवन सहरावत ने कहा, “मैं अपनी टीम की हार में कोच की गलती नहीं मानता क्योंकि मैंने ही कहा था कि हमें प्लेइंग 7 में बदलाव करना चाहिए। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और कई बार टैकल के लिए जाना भी मेरा ही प्रयोग था। मैं चाहता था कि नए रेडरों को मौका देकर डिफेंस पर ध्यान दूंगा। मैंने खासतौर पर Do-or-Die रेड पर युवाओं को अनुभव हासिल करने का मौका दिया।”

हमने उन्हें वापसी नहीं करने दी – रामबीर सिंह खोखर

दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने कहा, “मैच में एक स्थिति काफी कठिन बन गई थी, लेकिन हमने ऑल-आउट होने से बचकर उन्हें वापसी नहीं करने दी। जब कोई टीम ऑल-आउट नहीं होती तो मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। हमारे डिफेंडर्स योगेश और आशीष ने शानदार खेल दिखाया, उसी तरह आशु मलिक और मंजीत भी बहुत अच्छा कर रहे हैं।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.