Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: हमारी टीम को चोटिल खिलाड़ियों की काफी कमी खल रही है, यू मुम्बा के कोच ने बताई हार की बड़ी वजह

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 5, 2024 at 3:26 PM
Modified at :February 5, 2024 at 3:26 PM
PKL 10: हमारी टीम को चोटिल खिलाड़ियों की काफी कमी खल रही है, यू मुम्बा के कोच ने बताई हार की बड़ी वजह

यू मुम्बा को दो लगातार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

4 फरवरी को हुए PKL 10 के 104वें मैच में बेंगलुरु बुल्स और यू मुम्बा आमने-सामने आए, जिसमें पहले हाफ में बढ़त बनाने के बावजूद यू मुम्बा को 42-37 से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में सुशील और जय भगवान ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। दूसरी ओर सुरजीत सिंह, रण सिंह और सोमबीर ने डिफेंस में हाई-5 स्कोर किया और कई अन्य डिफेंडर्स भी शानदार लय में नजर आए।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरजीत सिंह ने 400 टैकल पॉइंट्स पूरे होने पर खुशी जताई। वहीं यू मुम्बा के कोच गुलामरेज़ा मजनदरानी ने प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को लेकर स्पष्ट राय सामने रखी है।

सुरजीत सिंह ने 400 टैकल पॉइंट्स पूरे होने पर क्या कहा?

सुरजीत सिंह ने कहा, “PKL के आने से मेरी और कई अन्य खिलाड़ियों की लाइफ भी सेट हो गई है। ये हमारे लिए बहुत बड़ा प्लैटफॉर्म है और जब किसी खिलाड़ी को पहचान मिलती है तो उन्हें बहुत अलग महसूस होने लगता है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे इस लीग का हिस्सा बनने का अवसर मिला और फैंस का भी धन्यवाद करता हूं। मैं 400 टैकल पॉइंट्स पूरे करने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं।”

खुशी है कि सीनियर खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं – सौरभ नंदल

बेंगलुरु बुल्स के कप्तान सौरभ नंदल ने कहा, “मुझे कप्तान के तौर पर खुशी है कि रण सिंह और सुरजीत सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। दोनों ने टीम को अच्छे से संभाला हुआ है। कोच ने हमें 5 के डिफेंस में खेलने की सलाह दी थी और हमारी रणनीति थी कि उन्हें बोनस नहीं देना है। हमारी यही रणनीति सफल रही, जिसके कारण जीत दर्ज कर पाए।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

हमारी टीम में कई दिक्कतें हैं – गुलामरेजा मजनदरानी

यू मुम्बा के कोच गुलामरेजा मजनदरानी ने कहा, “मैं स्पष्ट कहूंगा कि हमारे प्लेऑफ में जाने के चांस बहुत कम हैं। हमारी टीम में कुछ दिक्कतें हैं, जैसे गुमान सिंह चोटिल हैं और उनके खेलने की संभावना बहुत कम है। हमें सीजन की शुरुआत से ही चोटिल खिलाड़ियों की कमी खल रही है। बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ मैच में हमने करीब 15 बार बोनस की कोशिश की, लेकिन उनमें से 2-3 बार ही सफल हुए जो रेडर की बहुत बड़ी गलती रही।”

टीम को गुमान सिंह की काफी कमी खल रही है – सुरिंदर सिंह

यू मुम्बा के कप्तान सुरिंदर सिंह ने कहा, “हमारा प्लान शुरू से Do-or-Die रेड पर खेलने का था। एक मौके पर हम Do-or-Die रेड में असफल रहे और वो सफल हुए, जिससे लीड उनके पास चली गई। यहीं से हमारी टीम की लय बिगड़ती चली गई। गुमान बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन ये सही बात है कि उनकी टीम को काफी ज्यादा कमी खल रही है।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.