Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: गुमान सिंह के आने से टीम का कॉम्बिनेशन बेहतर होगा, यू मुम्बा के कोच ने दिया बड़ा बयान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 11, 2024 at 11:44 PM
Modified at :February 11, 2024 at 11:44 PM
PKL 10: गुमान सिंह के आने से टीम का कॉम्बिनेशन बेहतर होगा, यू मुम्बा के कोच ने दिया बड़ा बयान

पटना पाइरेट्स के हाथों मुम्बा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

10 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 113वें मैच में पटना पाइरेट्स और यू मुम्बा आमने-सामने आए। यू मुम्बा इस मैच में टिक ही नहीं पाई और अंत में उन्हें 44-23 के अंतर से बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ पटना ने प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी मजबूत कर ली है।

इस मैच में सचिन तंवर और आमिर मोहम्मद ज़फर दानेश ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। वहीं पटना की ओर से खासतौर पर कृष्णा ढुल और मयूर कदम अपने शानदार डिफेंस की मदद से विपक्षी रेडरों की मुश्किलें बढ़ाते नजर आए। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना पाइरेट्स के कप्तान सचिन तंवर ने प्लेऑफ की संभावनाओं पर बात की। दूसरी ओर यू मुम्बा के सहायक कोच केसी सुथर ने अगले मैचों में आक्रामक रणनीति के साथ खेलने का दावा है।

हमारे लिए ये जीत जरूरी थी – सचिन तंवर

पटना पाइरेट्स के कप्तान सचिन तंवर ने कहा, “आज के मैच में हमारा डिफेंस और रेडिंग यूनिट भी बहुत अच्छा खेली। हमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच जीतना जरूरी था। हम इसी रणनीति के साथ मैट पर उतरे थे कि चाहे डिफेंस हो या रेडिंग, हमें नियंत्रण बनाए रखकर खेलना था।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

हम प्लान पर अमल नहीं कर पाए – केसी सुथर

यू मुम्बा के सहायक कोच केसी सुथर ने कहा, “इस मैच में हमारा डिफेंस अच्छा नहीं कर पाया। शुरुआत में डिफेंडर्स ने विपक्षी रेडर्स को कई टच पॉइंट दिए और हम प्लान पर भी सही तरीके से अमल नहीं कर पाए।”

गुमान सिंह के वापस आने से टीम का कॉम्बिनेशन बेहतर होगा

केसी सुथर ने कहा, “हम कोशिश कर रहे हैं कि गुमान सिंह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं क्योंकि उनके वापस आने से टीम का कॉम्बिनेशन बेहतर हो जाएगा। हम कोशिश करेंगे कि टीम विशेष रूप से रेडिंग में आक्रामक होकर खेले क्योंकि आक्रामक रणनीति के तहत खेलने से सफलता की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। हम अगले मैच में आक्रामक प्लान के साथ मैट पर उतरेंगे।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.