Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: अर्जुन देशवाल एक 'रेड मशीन' हैं, जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान ने स्टार रेडर को लेकर कही बड़ी बात

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 13, 2024 at 4:47 PM
Modified at :February 13, 2024 at 4:47 PM
PKL 10: अर्जुन देशवाल एक 'रेड मशीन' हैं, जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान ने स्टार रेडर को लेकर कही बड़ी बात

यूपी योद्धा को हराकर जयपुर ने सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है।

12 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 117वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को एकतरफा अंदाज में 67-30 के स्कोर से हराया है। मैच की सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जयपुर ने यूपी को कुल पांच बार ऑल-आउट किया था। इस मैच में यूपी की ओर से गगन गौडा ने सुपर-10 स्कोर किया, वहीं अर्जुन देशवाल ने अकेले दम पर 20 पॉइंट्स अर्जित किए। दूसरी ओर हितेश, सुनील कुमार और अंकुश राठी ने डिफेंस में अपनी-अपनी टीम के लिए हाई-5 स्कोर किए।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश पाने पर खुशी जताई। वहीं यूपी योद्धा के कोच जसवीर सिंह ने बताया कि सीजन में टीम को अनुभवी रेडर्स की काफी कमी खली है।

हम सेमीफाइनल में पहुंच कर खुश हैं – सुनील कुमार

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने कहा, “सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने पर अच्छा महसूस हो रहा है और पिछली बार भी हमने सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश पाने के बाद फाइनल मैच जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम बहुत अच्छा खेल रही है और हम सेमीफाइनल में पहुंच कर खुश हैं। हम अगले मैचों में पहले से भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे।”

अर्जुन देशवाल एक ‘रेड मशीन’ हैं – सुनील कुमार

सुनील कुमार ने अर्जुन देशवाल की तारीफ करते हुए कहा, “अर्जुन देशवाल एक ‘रेड मशीन’ हैं। वो लगातार पॉइंट्स लाते रहते हैं, जिससे टीम पर दबाव नहीं आता। उन्होंने आज के मैच में बहुत शानदार प्रदर्शन किया और हमने अभिजीत मलिक को भी मौका दिया था और उन्होंने भी इस मौके को भुनाया है।”

अनुभवी रेडर होता तो हम जीत जाते – जसवीर सिंह

यूपी योद्धा के कोच जसवीर सिंह ने कहा, “हमारे मेन खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। शुरुआत में हमारे डिफेंस ने अच्छा किया और पहले हाफ में हम अच्छा कर रहे थे और अगर टीम में अनुभवी रेडर खेल रहा होता तो हम जीत भी सकते थे। जयपुर का डिफेंस काफी अच्छा है और उनके सामने हमारे रेडर्स का युवा और कम अनुभवी होना हमारी हार का कारण बना।”

गगन और हितेश ने अच्छा करके दिखाया – जसवीर सिंह

जसवीर सिंह ने कहा, “गगन गौडा ने रेडिंग और हितेश ने डिफेंस में अच्छा करके दिखाया है। मैच के अंतिम मिनटों में कई गलतियां हुईं और महिपाल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। मेन खिलाड़ियों को आई चोट के कारण हम अच्छा नहीं कर पाए। अगर आपके चार या पांच मेन खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़े तो टीम अवश्य ही संघर्ष करेगी।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.