Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: हमारा ध्यान अभी से अगले सीजन पर है, बंगाल वॉरियर्स के कोच ने दिया बड़ा बयान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 15, 2024 at 4:42 PM
Modified at :February 15, 2024 at 4:42 PM
PKL 10: हमारा ध्यान अभी से अगले सीजन पर है, बंगाल वॉरियर्स के कोच ने दिया बड़ा बयान

होम लेग के अपने आखिरी मुकाबले में बंगाल को पुनेरी पलटन के हाथों करारी शिकस्त मिली।

14 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 121वें मैच में पुनेरी पलटन ने पहले हाफ में काफी अच्छी बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में बंगाल वॉरियर्स ने वापसी की पुरजोर कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें 29-26 से हार झेलनी पड़ी। मैच इस कारण भी लो-स्कोरिंग रहा क्योंकि दोनों टीमों के रेडर्स ने खाली रेड करने पर ज्यादा ध्यान दिया। पुणे की ओर से मोहम्मदरेजा शादलू ने डिफेंस में एक बार फिर अच्छा किया, वहीं अबिनेश नादराजन भी जबरदस्त लय में नजर आए।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल वॉरियर्स के कोच ने अभी से अगले सीजन पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर पुनेरी पलटन का खेमा नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश है।

अब हमारा ध्यान प्लेऑफ पर नहीं है – भासकरन कसीनाथन

बंगाल वॉरियर्स के कोच भासकरन कसीनाथन ने कहा, “अब हमारा ध्यान प्लेऑफ पर नहीं हैं। हम इस बात से खुश हैं कि खिलाड़ियों ने एक टीम के तौर पर बहुत सुधार किया है और हमें परफॉर्म करते हुए सबने देखा। मैं ही नहीं बल्कि सब कोच सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगले सीजन के लिए उनकी टीम अच्छी स्थिति में रहे। हम कई खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए रिटेन भी कर सकते हैं।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

मैंने नए खिलाड़ियों को मौका देने का वादा किया था – असलम इनामदार

पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने कहा, “मैंने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि नए खिलाड़ियों को मौका देंगे। आकाश शिंदे और आदित्य शिंदे, दोनों ने अच्छा करके दिखाया। आकाश ने सुपर-10 स्कोर किया और मुझे उम्मीद है कि आने वाले मैचों में आदित्य भी अच्छा करेंगे। मैं नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं और कुल मिलाकर देखा जाए तो टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।”

सभी नए खिलाड़ियों ने अच्छा करके दिखाया – सुरेश

पुनेरी पलटन के सहायक कोच सुरेश ने कहा, “इतना करीबी मैच होना हमारे लिए अच्छा रहा क्योंकि इससे नए खिलाड़ियों को अनुभव मिलेगा कि कठिन परिस्थितियों में उन्हें कैसा प्रदर्शन करना है। जिन भी खिलाड़ियों को मौका मिला, उन सभी ने अच्छा करके दिखाया है।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.