Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: मुझे टीम के प्रदर्शन पर शर्म आ रही है, बंगाल वॉरियर्स के कोच ने करारी हार के बाद दिया बड़ा बयान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 19, 2024 at 4:49 PM
Modified at :February 19, 2024 at 4:49 PM
PKL 10: मुझे टीम के प्रदर्शन पर शर्म आ रही है, बंगाल वॉरियर्स के कोच ने करारी हार के बाद दिया बड़ा बयान

लीग के आखिरी मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने बंगाल को बड़े अंतर से हराया।

18 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 126वें मैच में तमिल थलाइवाज ने बंगाल वॉरियर्स को 74-37 के स्कोर से हराया है। थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच में नरेंदर कंडोला, विशाल चहल ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किया और बंगाल का कोई भी खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। डिफेंस में आमिर हुसैन बस्तामी, साहिल गुलिया ने अच्छा करके दिखाया।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल वॉरियर्स के कोच भासकरन कसीनाथन ने शर्मनाक हार पर निराशा जताई है। वहीं तमिल थलाइवाज के कोच और कप्तान ने बड़ी जीत पर खुशी जताई।

टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा – भासकरन कसीनाथन

बंगाल वॉरियर्स के कोच भासकरन कसीनाथन ने कहा, “मुझे कहने में शर्म आ रही है कि टीम का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा। हम अच्छा खेल सकते थे, लेकिन उनके रेडर्स ने हमारे ऊपर लगातार दबाव बनाकर रखा। हमारा रेडिंग में अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं बन पाया और ना ही डिफेंस खुद पर नियंत्रण रख पाया।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

इतने बड़े अंतर से जीतकर खुश हैं – अशन कुमार

तमिल थलाइवाज के कोच अशन कुमार ने कहा, “लीग में आखिरी मैच इतने बड़े अंतर से जीतने पर हमें खुशी है। कप्तान सागर राठी की गैरमौजूदगी में साहिल गुलिया ने टीम को बखूबी संभाला है। साहिल को भी अंदाजा हुआ है कि टीम को कैसे कंट्रोल में लिया जाता है और भविष्य में उनका ये अनुभव टीम के बहुत काम आएगा।”

हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना था – साहिल गुलिया

साहिल गुलिया ने कहा, “ये लीग में हमारा आखिरी मैच था, इसलिए यही सोचकर आए थे कि अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। नरेंदर कंडोला और विशाल चहल ने हाफ टाइम से पहले ही इतना स्कोर कर दिया था कि डिफेंडर्स पर से पूरा दबाव हट गया था। इस कारण डिफेंस भी खुल कर खेल पाया।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.