PKL 10: यू मुम्बा vs तेलुगु टाइटंस के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

दोनों ही टीमों का सीजन का ये आखिरी मैच है।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 130वां मैच यू मुम्बा और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का ये आखिरी मुकाबला इस सीजन का होगा और वो चाहेंगे कि जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया जाए। यू मुम्बा की टीम प्लेऑफ की रेस से काफी पहले ही बाहर हो गई थी और उनके लिए ये मुकाबला सिर्फ औपचारिकता मात्र है। टीम ने अभी तक 21 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से छह मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है और 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है।
वहीं तेलुगु टाइटंस ने अभी तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो ही मैचों में उन्हें जीत मिली है और 19 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम चाहेगी कि अपने आखिरी मैच में कम से कम जीत हासिल की जाए। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – यू मुम्बा vs तेलुगु टाइटंस
तारीख – 20 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – पंचकूला
MUM vs TEL के बीच हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 17
यू मुम्बा ने जीता – 10
तेलुगु टाइटंस ने जीता – 5
टाई – 2
हाईएस्ट स्कोर – 52-46
न्यूनतम स्कोर – 25-20
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन-10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन-10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.