Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 105 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 5, 2024 at 12:50 AM
Modified at :February 5, 2024 at 12:50 AM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 105 तक

गुजरात जायंट्स ने आज का मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है।

4 फरवरी को हुए PKL 10 के 104वें मैच में बेंगलुरु बुल्स और यू मुम्बा की भिड़ंत हुई, जिसमें बुल्स ने 42-37 से अहम जीत दर्ज की है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स ने तमिल थलाइवाज को 42-30 से मात दी है। इन मैचों में सुशील, जय भगवान और राकेश ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। वहीं सुरजीत सिंह, रण सिंह और सोमबीर ने डिफेंस में हाई-5 स्कोर किए।

आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद बेंगलुरु बुल्स के 48 पॉइंट हो गए हैं और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है। वहीं यू मुम्बा 41 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर विराजमान है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स के अब 55 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। तमिल थलाइवाज 40 अंकों के साथ दसवें स्थान पर बनी हुई है।

इस सूची में पहले स्थान पर जयपुर पिंक पैंथर्स हैं, जिनके अभी 71 पॉइंट्स हैं और दूसरे नंबर पर मौजूद पुनेरी पलटन के 68 पॉइंट्स हैं। तीसरे स्थान पर दबंग दिल्ली और पांचवां स्थान हरियाणा स्टीलर्स के पास है।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आज के मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। 205 रेड पॉइंट्स के साथ आशु मलिक पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद अर्जुन देशवाल के 191 पॉइंट्स हैं। तीसरे स्थान पर मौजूद मनिंदर सिंह के 157 रेड पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः पवन सहरावत और गुमान सिंह बने हुए हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 205 पॉइंट्स

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 191 पॉइंट्स

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 157 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 151 पॉइंट्स

5. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 151 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप-5 की रेस भी ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। एक तरफ सुरजीत सिंह दोबारा टॉप-10 में आ गए हैं और दूसरी ओर सागर राठी दोबारा पहले स्थान पर आ गए हैं, जिनके अभी 65 टैकल पॉइंट्स हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद मोहम्मदरेजा शादलू के भी अभी 65 पॉइंट्स हैं और तीसरे स्थान पर मौजूद अंकित के 60 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः अंकुश राठी और सुमित बने हुए हैं।

1. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 65 पॉइंट्स

3. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 60 पॉइंट्स

4. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 60 पॉइंट्स

5. सुमित (यूपी योद्धा) – 58 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.