Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 107 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 6, 2024 at 1:06 AM
Modified at :February 6, 2024 at 1:06 AM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 107 तक

जयपुर के बाद अब पुनेरी पलटन 10वें सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।

5 फरवरी को हुए PKL 10 के 106वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स की भिड़ंत हुई, जिसमें पटना ने शानदार खेल दिखाते हुए गत चैंपियन टीम को 36-32 से हराया है। वहीं 107वें मैच में पुनेरी पलटन और दबंग दिल्ली के मैच में कांटेदार टक्कर देखने को मिली जो 30-30 के साथ बराबरी पर समाप्त हुआ है।

इन मैचों में अर्जुन देशवाल, सचिन तंवर और असलम इनामदार ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। वहीं साहुल कुमार, कृष्णा ढुल, योगेश और मोहम्मदरेजा शादलू ने डिफेंस में काफी अच्छा करके दिखाया। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद पटना पाइरेट्स के 58 पॉइंट हो गए हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जिनके अभी 72 पॉइंट्स हैं। पुनेरी पलटन ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जिनके अब 71 अंक हो गए हैं और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं दबंग दिल्ली तीसरे स्थान पर बनी हुई है जिसके 68 पॉइंट्स हो गए हैं। इस सूची में पांचवें स्थान पर 55 पॉइंट्स के साथ गुजरात जायंट्स विराजमान है।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में टॉप पर बने रहने की रेस काफी दिलचस्प बनी हुई है। 213 रेड पॉइंट्स के साथ आशु मालिक अब भी पहले स्थान पर मौजूद हैं, वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद अर्जुन देशवाल के नाम अभी 202 रेड पॉइंट्स हैं। तीसरा स्थान मनिंदर सिंह के पास है जिनके अभी 157 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः पवन सहरावत और गुमान सिंह बने हुए हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 213 पॉइंट्स

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 202 पॉइंट्स

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 157 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 151 पॉइंट्स

5. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 151 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप-5 में बने रहने की रेस भी दिलचस्प बनी हुई है। मोहम्मदरेजा शादलू एक बार फिर टॉप पर आ गए हैं, जिनके अभी 68 टैकल पॉइंट्स हैं। 65 पॉइंट्स के साथ सागर राठी दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद अंकुश राठी के नाम अभी 62 टैकल पॉइंट्स हैं। इस सूची में चौथा और पांचवां स्थान अंकित और योगेश के पास है।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 68 पॉइंट्स

2. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स

3. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 62 पॉइंट्स

4. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 61 पॉइंट्स

5. योगेश (दबंग दिल्ली) – 58 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.