Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 108 तक

Published at :February 7, 2024 at 12:52 AM
Modified at :February 7, 2024 at 12:53 AM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


प्लेऑफ की जंग अभी भी काफी रोमांचक बनी हुई है।

6 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 108वें मैच में तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा की भिड़ंत हुई। थलाइवाज ने शुरू से लेकट अंत तक मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और अंत में 32-25 से जीत दर्ज की है। इस मैच में नरेंदर कंडोला ने सुपर-10 स्कोर किया, वहीं यूपी के रेडर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। साहिल गुलिया बहुत शानदार लय में नजर आए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

आज के मैच के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद तमिल थलाइवाज पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर आ गए हैं, जिनके अभी 45 पॉइंट्स हैं। वहीं यूपी योद्धा 29 पॉइंट्स के साथ 11वें नंबर पर विराजमान है। इस सूची में पहले स्थान पर जयपुर पिंक पैंथर्स और दूसरे स्थान पर पुनेरी पलटन है, जिनके क्रमशः 72 और 71 पॉइंट्स हैं और ये दोनों टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान दबंग दिल्ली के पास है, जिनके 68 पॉइंट्स हैं। चौथे स्थान पर पटना पाइरेट्स मौजूद है जिनके अभी 58 पॉइंट्स हैं और 55 अंकों के साथ गुजरात जायंट्स पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आज के मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस में टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन नरेंदर कंडोला टॉप-5 में एंट्री लेने के बहुत करीब आ गए हैं। इस सूची में 213 रेड पॉइंट्स के साथ आशु मलिक और 202 पॉइंट्स के साथ अर्जुन देशवाल दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद मनिंदर सिंह के 157 पॉइंट्स हैं, वहीं चौथा स्थान पवन सहरावत के पास है जिनके फिलहाल 151 पॉइंट्स हैं और इतने ही अंकों के साथ गुमान सिंह पांचवें स्थान पर हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 213 पॉइंट्स

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 202 पॉइंट्स

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 157 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 151 पॉइंट्स

5. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 151 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आज के मैच के बाद ऑरेंज बैंड की रेस में एक बड़ा बदलाव हुआ है क्योंकि साहिल गुलिया ने टॉप-5 में एंट्री ले ली है, जिनके अब 64 टैकल पॉइंट्स हैं। इस सूची में 68 पॉइंट्स के साथ मोहम्मदरेजा शादलू पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद सागर राठी के नाम 65 पॉइंट्स हैं। वहीं चौथा स्थान अंकुश राठी के पास है जिनके नाम अभी 62 पॉइंट्स हैं। वहीं पांचवें स्थान पर मौजूद अंकित 61 पॉइंट्स अर्जित कर चुके हैं।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 68 पॉइंट्स

2. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स

3. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज)) – 64 पॉइंट्स

4. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 62 पॉइंट्स

5. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 61 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement