Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 110 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 8, 2024 at 3:06 PM
Modified at :February 8, 2024 at 3:06 PM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 110 तक

होम लेग के अपने आखिरी मुकाबले में दबंग दिल्ली को जयपुर के हाथों करारी शिकस्त मिली।

7 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 109वें मैच में बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन की भिड़ंत हुई, जिसमें पुणे ने 40-31 से आसान जीत दर्ज की है। वहीं 110वें मैच में दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स आमने-सामने आए जिसमें गत चैंपियन जयपुर ने 27-22 से जीत हासिल की है।

इन मैचों में असलम इनामदार और अर्जुन देशवाल ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। वहीं डिफेंस में प्रतीक, गौरव खत्री, मोहम्मदरेजा शादलू, आशीष और सुनील कुमार बहुत शानदार लय में नजर आए। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं कि PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद पुनेरी पलटन के 76 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं बेंगलुरु बुल्स 48 अंकों के साथ सातवें नंबर पर बनी हुई है। दूसरी ओर जयपुर पिंक पैंथर्स 77 अंकों के साथ पहले स्थान पर विराजमान हैं और दबंग दिल्ली तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जिसके फिलहाल 69 पॉइंट्स हैं। इस सूची में चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स मौजूद हैं, जिनके अभी क्रमशः 58 और 55 पॉइंट्स हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ग्रीन बैंड की रेस में विशेष रूप से पहले स्थान के लिए लड़ाई दिलचस्प बनी हुई है। पहले स्थान पर आशु मलिक के 222 रेड पॉइंट्स हैं, वहीं 212 पॉइंट्स के साथ अर्जुन देशवाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीसरा स्थान मनिंदर सिंह के पास है, जिनके अभी 157 पॉइंट्स हैं। इस सूची में चौथे और पांचवें नंबर पर पवन सहरावत और गुमान सिंह मौजूद हैं और उन दोनों के नाम अभी 151 रेड पॉइंट्स हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 222 पॉइंट्स

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 212 पॉइंट्स

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 157 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 151 पॉइंट्स

5. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 151 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस में मोहम्मदरेजा शादलू काफी आगे निकल गए हैं, जिनके अब 72 टैकल पॉइंट्स हो गए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद सागर राठी के अभी 65 पॉइंट्स हैं और 64 टैकल पॉइंट्स के साथ साहिल गुलिया तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस सूची में चौथे और पांचवें नंबर पर अंकुश राठी और योगेश मौजूद हैं, जिनके नाम क्रमशः 62 और 61 टैकल पॉइंट्स हैं।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 72 पॉइंट्स

2. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स

3. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज)) – 64 पॉइंट्स

4. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 62 पॉइंट्स

5. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 61 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.