Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 112 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 10, 2024 at 12:37 AM
Modified at :February 10, 2024 at 12:38 AM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 112 तक

होम लेग के अपने पहले ही मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को हार का सामना करना पड़ा।

9 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 111वें मैच में बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स आमने-सामने आए। बंगाल शुरू से लेकर अंत तक मैच में अच्छा नहीं कर पाई और अंत में 41-32 से मैच हार बैठे। दूसरी ओर 112वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स के एकतरफा अंदाज में यूपी योद्धा को 50-34 से धराशाई किया है।

इन मैचों में नितिन कुमार, राकेश, शिवम पटारे, विनय और महिपाल ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। वहीं डिफेंस में फजल अत्राचली, मोहित नंदल और हरेन्द्र कुमार ने हाई-5 स्कोर करते हुए फैंस का दिल जीता। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद गुजरात जायंट्स 60 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं बंगाल वॉरियर्स 44 पॉइंट्स के साथ नौवें पायदान पर विराजमान है। दूसरी ओर एक और जीत दर्ज करने के बाद हरियाणा स्टीलर्स के 60 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं यूपी योद्धा 29 पॉइंट्स के साथ 11वें स्थान पर बनी हुई है।

इस सूची में 77 पॉइंट्स के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद पुनेरी पलटन के 76 अंक हैं। वहीं तीसरा स्थान दबंग दिल्ली के पास है और टॉप-3 में मौजूद तीनों टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आज के मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन तीसरे स्थान पर मौजूद मनिंदर सिंह के पॉइंट्स बढ़कर 166 हो गए हैं। इस सूची में 222 रेड पॉइंट्स के साथ आशु मलिक पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद अर्जुन देशवाल के अभी 213 पॉइंट्स हैं। वहीं चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः पवन सहरावत और गुमान सिंह मौजूद हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 222 पॉइंट्स

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 213 पॉइंट्स

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 166 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 151 पॉइंट्स

5. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 151 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आज के मैचों के बाद ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मोहित नंदल ने टॉप-10 में एंट्री ले ली है। इस सूची में पहले स्थान पर मौजूद मोहम्मदरेजा शादलू के 72 टैकल पॉइंट्स हैं और 65 पॉइंट्स के साथ सागर राठी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद साहिल गुलिया के नाम अभी 64 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः अंकुश राठी और योगेश मौजूद हैं।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 72 पॉइंट्स

2. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स

3. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज)) – 64 पॉइंट्स

4. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 62 पॉइंट्स

5. योगेश (दबंग दिल्ली) – 61 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.