PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 114 तक

तेलुगु को हराकर आखिरकार बंगाल वॉरियर्स को होम लेग में पहली सफलता हाथ लगी।
10 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 113वें मैच में पटना पाइरेट्स और यू मुम्बा का आमना-सामना हुआ। पटना के खिलाड़ियों ने शुरू से दबदबा बनाए रखा और अंत में 44-23 से जीत दर्ज की। वहीं 114वें मैच में बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगु टाइटंस ने 55-35 से जीत दर्ज करते हुए अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को जीवंत रखा है।
इन मैचों में सचिन तंवर, आमिर मोहम्मदजफर दानेश और नितिन कुमार ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। वहीं कृष्णा ढुल, वैभव गर्जे, मिलाद जब्बारी और मोहित ने शानदार प्रदर्शन किया। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

आज का मैच जीतने के बाद पटना पाइरेट्स चौथे स्थान पर आ गए हैं, जिनके अब 63 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं यू मुम्बा 41 पॉइंट्स के साथ दसवें नंबर पर मौजूद है। बंगाल वॉरियर्स अब 49 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं और तेलुगु टाइटंस 16 अंकों के साथ 12वें पायदान पर विराजमान है।
इस सूची में 77 पॉइंट्स के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद पुनेरी पलटन के 76 पॉइंट्स हैं। वहीं दबंग दिल्ली तीसरे स्थान पर है, जिनके 69 पॉइंट्स हैं। ये तीनों टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और पांचवां स्थान गुजरात जायंट्स के पास है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में सचिन तंवर टॉप-5 में वापस आ गए हैं, जिनके 152 पॉइंट्स हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद मनिंदर सिंह के पॉइंट्स बढ़कर 174 हो गए हैं। इस सूची में 222 रेड पॉइंट्स के साथ आशु मलिक पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद अर्जुन देशवाल के 213 पॉइंट्स हैं। चौथा स्थान पवन सहरावत के पास है, जिनके नाम अब 155 पॉइंट्स हैं।
1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 222 पॉइंट्स
2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 213 पॉइंट्स
3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 174 पॉइंट्स
5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 155 पॉइंट्स
5. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 152 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप-5 की रेस दिलचस्प बन गई है। कृष्णा ढुल 66 टैकल पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं और अंकित दोबारा टॉप-5 में आ गए हैं, जो 62 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। इस सूची में 72 टैकल पॉइंट्स के साथ मोहम्मदरेजा शादलू पहले स्थान पर हैं। 65 पॉइंट्स के साथ सागर राठी तीसरे नंबर पर विराजमान हैं और 64 टैकल पॉइंट्स के साथ साहिल गुलिया चौथे स्थान पर हैं।
1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 72 पॉइंट्स
2. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 66 पॉइंट्स
3. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स
4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज)) – 64 पॉइंट्स
5. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 62 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.