Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 116 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 11, 2024 at 11:12 PM
Modified at :February 11, 2024 at 11:12 PM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 116 तक

बेंगलुरु को हराकर गुजरात ने भी प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है।

11 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 115वें मैच में पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को 56-29 से हराकर उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को समाप्त कर दिया है। वहीं 116वें मैच में गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 50-28 से धराशाई किया है।

इन मैचों में पंकज मोहिते और प्रतीक दहिया ने रेडिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 स्कोर किए। वहीं डिफेंस में मोहम्मदरेजा काबूदरंघी, मोहम्मदरेजा शादलू, गौरव खत्री, रक्षित और फजल अत्राचली ने बहुत लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया।आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद पुनेरी पलटन अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है, जिनके अभी 81 पॉइंट्स हैं। वहीं तमिल थलाइवाज 45 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर विराजमान हैं। दूसरी ओर जीत दर्ज करने के बाद गुजरात जायंट्स के 65 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम चौथे स्थान पर पहुंचने के अलावा प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर गई है। बेंगलुरु बुल्स 48 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर मौजूद है।

इस सूची में 77 पॉइंट्स के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स दूसरे और तीसरे नंबर पर विराजमान दबंग दिल्ली के 69 पॉइंट्स हैं। पांचवां स्थान पटना पाइरेट्स के पास है, जिनके अभी 63 अंक हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आज के मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आशु मलिक 222 रेड पॉइंट्स के साथ पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद अर्जुन देशवाल के 213 रेड पॉइंट्स हैं। तीसरा स्थान मनिंदर सिंह के पास है, जिनके अभी 174 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें नंबर पर पवन सहरावत और सचिन तंवर बने हुए हैं, जिनके क्रमशः 155 और 152 पॉइंट्स हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 222 पॉइंट्स

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 213 पॉइंट्स

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 174 पॉइंट्स

4. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 155 पॉइंट्स

5. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 152 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस में मोहम्मदरेजा शादलू ने अपनी बढ़त लीड को बढ़ा लिया है, जिनके नाम अब 78 टैकल पॉइंट्स हो गए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद कृष्णा ढुल के 66 और तीसरे नंबर पर सागर राठी मौजूद हैं जिनके अभी 75 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर साहिल गुलिया और अंकुश राठी मौजूद हैं, जिनके क्रमशः 64 और 62 टैकल पॉइंट्स हैं।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 78 पॉइंट्स

2. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 66 पॉइंट्स

3. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स

4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज)) – 64 पॉइंट्स

5. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 62 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.