Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 119 तक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 13, 2024 at 11:11 PM
Modified at :February 13, 2024 at 11:11 PM
PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 119 तक

पटना इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं टीम बनी है।

13 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 119वें मैच में पटना पाइरेट्स और तेलुगु टाइटंस आमने-सामने आए, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में पटना ने टाइटंस को 38-36 से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

इस मैच में पवन सहरावत सुपर-10 स्कोर करने वाले अकेले रेडर रहे, वहीं संदीप कुमार ने पटना के लिए शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर डिफेंस में पटना की ओर से कृष्णा ढुल और तेलुगु टाइटंस के अंकित ने खासा प्रभावित किया। आज के मैच के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद पटना पाइरेट्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है और टीम 68 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं तेलुगु टाइटंस 17 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर बनी हुई है। इस सूची में 82 पॉइंट्स के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स पहले और दूसरे नंबर पर विराजमान पुनेरी पलटन के अभी 81 अंक हैं। तीसरा स्थान दबंग दिल्ली के पास है, जिनके अभी 69 पॉइंट्स हैं, वहीं पांचवां स्थान गुजरात जायंट्स के पास है, जिनके अभी 65 पॉइंट्स हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आज के मैच के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन पवन सहरावत दोबारा चौथे स्थान पर आ गए हैं जिनके अभी 171 रेड पॉइंट्स हैं। इस सूची में 233 पॉइंट्स के साथ अर्जुन देशवाल पहले और दूसरे नंबर पर विराजमान आशु मलिक के 222 पॉइंट्स हैं। तीसरे और पांचवें स्थान पर मनिंदर सिंह और नितिन कुमार हैं, जिनके क्रमशः 184 और 158 रेड पॉइंट्स हैं।

1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 233 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 222 पॉइंट्स

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 184 पॉइंट्स

4. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 171 पॉइंट्स

5. नितिन कुमार (बंगाल वॉरियर्स) – 158 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आज के मैच के बाद ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन कृष्णा ढुल दूसरे स्थान पर आ गए हैं जिनके अब 70 टैकल पॉइंट्स हो गए हैं। इस सूची में 78 पॉइंट्स के साथ मोहम्मदरेजा शादलू पहले और तीसरे स्थान पर मौजूद अंकुश राठी के 69 पॉइंट्स हैं। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर सागर राठी और साहिल गुलिया बने हुए हैं, जिनके क्रमशः 65 और 64 टैकल पॉइंट्स हैं।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 78 पॉइंट्स

2. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 70 पॉइंट्स

3. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 69 पॉइंट्स

4. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स

5. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज)) – 64 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.