PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 125 तक

एलिमिनेटर में किस टीम की भिड़ंत किससे होगी इस बात का पता अब तक नहीं चला है।
17 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 124वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा की भिड़ंत हुई, जिसमें हरियाणा ने 46-40 से जीत दर्ज की है। वहीं 125वें मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी योद्धा को एकतरफा अंदाज में 36-29 से हराया है।
इन मैचों में विशाल टेट और प्रतीक दहिया ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किया और कई युवा रेडर्स ने सबको प्रभावित किया। वहीं डिफेंस में नवीन कुंडू, हितेश और दीपक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद हरियाणा स्टीलर्स 70 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं और यू मुम्बा 42 अंकों के साथ दसवें स्थान पर विराजमान है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स जीत के बाद चौथे स्थान पर आ गई है, जिनके अभी 70 पॉइंट्स हैं और यूपी योद्धा 30 अंकों के साथ 11वें नंबर पर विराजमान है।
इस सूची में 87 पॉइंट्स के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स मौजूद हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद पुनेरी पलटन के अभी 86 अंक हैं। वहीं तीसरा स्थान दबंग दिल्ली के पास है, जिनके फिलहाल 74 पॉइंट्स हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 249 रेड पॉइंट्स के साथ अर्जुन देशवाल पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद आशु मलिक के अभी 240 पॉइंट हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद मनिंदर सिंह और पवन सहरावत, दोनों के अभी 188 रेड पॉइंट्स हैं और पांचवें स्थान पर विराजमान नरेंदर कंडोला के नाम अभी 169 पॉइंट्स हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 249 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 240 पॉइंट्स
3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 188 पॉइंट्स
4. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 188 पॉइंट्स
5. नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) – 169 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले स्थान पर मौजूद मोहम्मदरेजा शादलू के अभी 81 टैकल पॉइंट्स हैं और 73 पॉइंट्स के साथ कृष्णा ढुल दूसरे स्थान पर विराजमान हैं। अंकुश राठी 69 पॉइंट्स के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद सागर राठी के अभी 66 पॉइंट्स हैं। पांचवां स्थान साहिल गुलिया के पास है, जिनके नाम अभी 65 पॉइंट्स हैं।
1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 81 पॉइंट्स
2. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स
3. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 69 पॉइंट्स
4. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 66 पॉइंट्स
5. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.