PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 127 तक

सभी टीमें अपने बचे हुए मैचों को जीतने के लिए जी-जान लगा रही है।
18 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 126वें मैच में तमिल थलाइवाज ने बंगाल वॉरियर्स को अपने सामने टिकने ही नहीं दिया और 74-37 से बहुत बड़ी जीत दर्ज की। वहीं 127वें मैच में दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को 46-38 से हराया है। थलाइवाज की ओर से नरेंदर कंडोला ने 17 और विशाल चहल ने 18 रेड पॉइंट्स अर्जित किए। ये बात भी आपको चौंका सकती है कि इस मैच में बंगाल कुल 6 बार ऑल-आउट हुई। दूसरी ओर आशु मलिक और सुशील ने अपनी-अपनी टीम के लिए सुपर-10 स्कोर किया। इसके अलावा विशाल भारद्वाज और योगेश डिफेंस में बहुत शानदार लय में नजर आए।
आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

तमिल थलाइवाज के इस बड़ी जीत के बाद 51 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और बंगाल वॉरियर्स 55 अंक के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। दबंग दिल्ली 79 पॉइंट्स के साथ तीसरे और बेंगलुरु बुल्स 48 अंकों के साथ नौवें नंबर पर विराजमान है।
इस सूची में 87 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद पुनेरी पलटन के 86 पॉइंट्स हैं। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स मौजूद हैं और उन दोनों के फिलहाल 70 पॉइंट्स हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ग्रीन बैंड की रेस में आशु मलिक एक बार फिर टॉप पर आ गए हैं, जिनके नाम 257 रेड पॉइंट्स हैं। 249 पॉइंट्स के साथ अर्जुन देशवाल दूसरे नंबर पर विराजमान हैं, वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद मनिंदर सिंह के 197 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर पवन सहरावत और नरेंदर कंडोला मौजूद हैं, जिनके नाम क्रमशः 188 और 186 रेड पॉइंट्स हैं।
1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 257 पॉइंट्स
2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 249 पॉइंट्स
3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 197 पॉइंट्स
4. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 188 पॉइंट्स
5. नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) – 186 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में योगेश ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है जिनके नाम 70 टैकल पॉइंट्स हैं। मोहम्मदरेजा शादलू 81 पॉइंट्स के साथ पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद कृष्णा ढुल के 73 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर साहिल गुलिया और अंकुश राठी हैं और उन दोनों के नाम फिलहाल 69 टैकल पॉइंट्स हैं।
1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 81 पॉइंट्स
2. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स
3. योगेश (दबंग दिल्ली) – 70 पॉइंट्स
4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 69 पॉइंट्स
5. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 69 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.