PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 129 तक

एलिमिनेटर में अब कौन सी टीम किससे भिड़ेगी इस बात का पता अब पूरी तरह से चल चुका है।
19 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 128वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात जायंट्स को 45-36 से हराने में सफलता पाई है। वहीं 129वें मैच में पुनेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को 51-36 से हराया है।
इन मैचों में प्रतीक दहिया, अर्जुन देशवाल, आशीष और मोहित गोयत ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किया। दूसरी ओर दीपक सिंह, सुमित, जयदीप दहिया, मोहित नंदल और मोहम्मदरेजा शादलू ने शानदार टैकल करते हुए फैंस का दिल जीता। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

आज का मैच जीतने के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के 92 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है और दूसरे नंबर पर मौजूद पुनेरी पलटन के 91 अंक हो गए हैं। दबंग दिल्ली तीसरे स्थान पर है, जिसके 79 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स मौजूद हैं और उन दोनों के अभी 70 पॉइंट्स हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ग्रीन बैंड की रेस में अर्जुन देशवाल एक बार फिर टॉप पर आ गए हैं, जिनके अभी 262 रेड पॉइंट्स हैं और दूसरे नंबर पर विराजमान आशु मलिक के फिलहाल 257 पॉइंट्स हैं। तीसरा स्थान मनिंदर सिंह के पास है, जिनमे नाम अभी 197 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर पवन सहरावत और नरेंदर कंडोला मौजूद हैं जिनके अभी क्रमशः 188 और 186 पॉइंट्स हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 262 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 257 पॉइंट्स
3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 197 पॉइंट्स
4. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 188 पॉइंट्स
5. नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) – 186 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में मोहम्मदरेजा शादलू ने अपनी लीड को बढ़ा लिया है और उनके अब 87 टैकल पॉइंट्स हैं। दूसरे नंबर पर विराजमान कृष्णा ढुल के अभी 73 पॉइंट्स हैं और तीसरा स्थान योगेश के पास है जिनके नाम 70 टैकल पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर साहिल गुलिया और अंकुश राठी हैं और उन दोनों के अभी 69 टैकल पॉइंट्स हैं।
1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 87 पॉइंट्स
2. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स
3. योगेश (दबंग दिल्ली) – 70 पॉइंट्स
4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 69 पॉइंट्स
5. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 69 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.