Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 के प्लेऑफ का बदला समीकरण, तीन टीमों के बीच दो स्पॉट की लड़ाई

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 13, 2024 at 6:18 PM
Modified at :February 13, 2024 at 6:18 PM
PKL 10 के प्लेऑफ का बदला समीकरण, तीन टीमों के बीच दो स्पॉट की लड़ाई

प्लेऑफ के लिए केवल तीन जगह खाली है।

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन (PKL 10) का कारवां अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसके साथ ही अब प्लेऑफ के लिए जंग भी तेज होती जा रही है। कुछ टीमें प्लेऑफ में जा चुकी हैं और कुछ टीमों का प्लेऑफ में जाना अभी बाकी है। अभी तक तीन टीमें जयपुर पिंक पैंथर्स, पुनेरी पलटन और दबंग दिल्ली ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहीं पटना पाइरेट्स, गुजरात जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, बेंगलुरू बुल्स, तमिल थलाइवाज और बंगाल वारियर्स रेस में बने हुए हैं। इन छह टीमों के बीच बचे हुए तीन स्थान के लिए जंग जारी है और देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम अंतिम-6 में जा पाती है।

हम आपको इस आर्टिकल में सभी टीमों के प्लेऑफ के समीकरण के बारे में बताएंगे कि कौन सी टीम कितने प्वॉइंट हासिल करके प्लेऑफ में जा सकती है।

PKL 10 के प्लेऑफ का पूरा समीकरण:

जयपुर पिंक पैंथर्स – क्वालीफाई

डिफेंडिंग चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने न सिर्फ प्लेऑफ बल्कि सेमीफाइनल में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। वो इस पीकेएल सीजन प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बने थे। अब उनकी निगाहें सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने के ऊपर रहेगी।

पुनेरी पलटन – क्वालीफाई

पिछले सीजन की फाइनलिस्ट पुनेरी पलटन की टीम भी आसानी से प्लेऑफ में जा चुकी है। बता दें टीम ने प्लेऑफ के साथ-साथ सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

दबंग दिल्ली – क्वालीफाई

इस सीजन प्लेऑफ में जाने वाली तीसरी टीम दबंग दिल्ली है। उन्होंने अभी तक 20 मुकाबले खेल लिए हैं और 69 प्वॉइंट के साथ अगले दौर में जगह बना ली है। अब उनके दो मैच बचे हैं और इन मुकाबलों को जीतकर वो अपनी पोजिशन को और पुख्ता करना चाहेंगे।

गुजरात जायंट्स – क्वालीफाई

गुजरात जायंट्स पीकेएल सीजन 10 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम है, इस सीजन एक नए कप्तान की अगुवाई में खेल रही गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है। टीम इस समय 65 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

हरियाणा स्टीलर्स – 4 मैचों में 1 जीत

हरियाणा स्टीलर्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में इस वक्त छठे पायदान पर है और उनका प्लेऑफ में जाना लगभग तय है। टीम के अभी चार मैच बचे हुए हैं और इनमें से अगर वो एक मैच भी जीत लें तो उनके 65 प्वॉइंट हो जाएंगे और वो प्लेऑफ में आसानी से जगह बना लेंगे।

पटना पाइरेट्स – 2 मैचों में 1 जीत

तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है और प्लेऑफ में जाने के लिए उन्हें अपने बचे हुए दो में से एक मैच जीतना होगा। अभी उनके 63 प्वॉइंट हैं और अगर वो एक मैच और जीत लेते हैं तो फिर 68 प्वॉइंट के साथ प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। लेकिन अगर वो अपने दोनों मैच हार गए तब वो टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

बंगाल वारियर्स – 2 मैचों में 2 जीत और अन्य टीमों का परिणाम

मनिंदर सिंह की बंगाल वारियर्स 54 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है। उनका स्कोर डिफरेंस माइनस 3 है। अब उन्हें प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए दोनों ही मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। तब वो जाकर 64 प्वॉइंट तक पहुंचेंगे और यहां से उनके लिए संभावना बन सकती है। हालांकि उन्हें बाकी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। अगर पटना ने अपने बचे हुए दो में से दो मैच जीत लिए तो फिर बंगाल वारियर्स का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा। हरियाणा और गुजरात कम से कम एक मैच में तो जीत हासिल करेंगी ही और इसी वजह से बंगाल की टीम पूरी तरह पटना के ऊपर निर्भर रहेगी।

बेंगलुरू बुल्स – एलिमिनेट

छठे सीजन की चैंपियन बेंगलुरू बुल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना इस सीजन सपना बनकर ही रह गया। टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और उनके अभी 20 मैचों में 48 प्वॉइंट ही हैं।

तमिल थलाइवाज – एलिमिनेट

तमिल थलाइवाज की टीम का भी इस सीजन से पत्ता कट चुका है। टीम इस समय 20 मैचों में 45 प्वॉइंट के साथ इस वक्त नौवें पायदान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के सारे दरवाजें अब उनके लिए बंद हो चुके हैं।

यू मुम्बा – एलिमिनेट

दूसरे सीजन की चैंपियन टीम यू मुम्बा प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। वो अगर सारे मैच जीत भी लें तब भी उनके 61 प्वाइंट ही होंगे और उनका स्कोर डिफरेंस भी माइनस 40 है और इसी वजह से उनका प्लेऑफ में जाने का सपना नहीं पूरा हो पाएगा।

यूपी योद्धा – एलिमिनेट

यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। योद्धा ने अभी तक 20 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ चार मैच में उन्हें जीत मिली है और 15 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच उनका टाई रहा है। टीम के सिर्फ 29 प्वॉइंट ही हैं।

तेलुगु टाइटंस – एलिमिनेट

तेलुगु टाइटंस प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई थी। टीम ने अभी तक कुल मिलाकर 19 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो मुकाबले में उन्हें जीत मिली है और 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वो प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.