TAM vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 126, पीकेएल 10

TAM vs BEN के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) में तमिल थलाइवाज और बंगाल वारियर्स की टीमें 18 फरवरी को इस सीजन का अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगी। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं और इसी वजह से उनके लिए अब इस मैच के ज्यादा मायने नहीं रह गए हैं। हालांकि दोनों टीमों की ये कोशिश जरूर रहेगी कि सीजन के अपने आखिरी मुकाबले को जीतकर पॉजिटिव नोट के साथ खत्म किया जाए।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप तमिल थलाइवाज और बंगाल वारियर्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – तमिल थलाइवाज vs बंगाल वारियर्स
तारीख – 18 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – पंचकूला
TAM vs BEN पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
तमिल थलाइवाज की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम के लिए इस सीजन उनके डिफेंस ने बेहतरीन खेल दिखाया। सागर ने 66 और साहिल गूलिया ने 65 प्वॉइंट डिफेंस में लिए और इस सीजन के टॉप-5 रेडर्स की लिस्ट में रहे। वहीं रेडिंग में टीम के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन नरेंद्र कंडोला ने किया जिन्होंने 20 मैचों में 169 प्वॉइंट हासिल किए। अजिंक्य पंवार ने 21 मैचों में 124 प्वॉइंट हासिल किए। टीम चाहेगी कि अपने आखिरी लीग मैच में जरूर जीत हासिल की जाए।
बंगाल वारियर्स की टीम इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है। अगर उन्होंने अपने होम ग्राउंड में एक और मुकाबला जीता होता तो वो अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने रहते। टीम के लिए इस सीजन मनिंदर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 188 प्वॉइंट हासिल किए। वहीं युवा रेडर नितिन कुमार ने भी काफी प्रभावित किया और 19 मैचों में 163 प्वॉइंट हासिल किए। डिफेंस में टीम के लिए शुभम शिंदे ने सबसे ज्यादा 62 प्वॉइंट लिए।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
TAM
नरेंद्र, एम अभिषेक, आशीष, अजिंक्य पंवार, हिमांशु, सागर और साहिल गूलिया।
BEN
मनिंदर सिंह, वैभव गरजे, जसकीरत सिंह, नितिन कुमार, एस विश्वास, शुभम शिंदे और हर्ष लाड।
TAM vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 1
खिलाड़ी- नितिन कुमार, शुभम शिंदे, साहिल गूलिया, एम अभिषेक, जसकीरत सिंह
कप्तान- मनिंदर सिंह
उपकप्तान- नरेंद्र कंडोला
TAM vs BEN PKL 10: Dream11 टीम 2
खिलाड़ी – नरेंद्र कंडोला, मनिंदर सिंह, साहिल गूलिया, वैभव गरजे, आशीष।
कप्तान- नितिन कुमार
उपकप्तान – सागर
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.