Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

UP vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 125, पीकेएल 10

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 17, 2024 at 8:00 AM
Modified at :February 17, 2024 at 8:00 AM
UP vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 125, पीकेएल 10

UP vs GUJ के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) के आखिरी लेग में यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स की टीमें 17 फरवरी को एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। अगर प्वॉइंट्स टेबल के हिसाब से देखा जाए तो इस मैच के मायने उतने ज्यादा नहीं हैं। यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ये पहली बार है जब यूपी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और इस मैच में वो हारते भी हैं, तब भी उनके ऊपर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – यूपी योद्धा vs गुजरात जायंट्स

तारीख – 17 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे

स्थान – पंचकूला

UP vs GUJ पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

यूपी योद्धा की टीम इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है। योद्धा ने जबसे पीकेएल में अपना डेब्यू किया है, तबसे लेकर ये पहली बार है जब वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए। टीम के लिए इस बार नितेश और सुमित की जोड़ी डिफेंस में वो कमाल नहीं कर पाई जिसके लिए जानी जाती थी। सुमित का प्रदर्शन तो अच्छा रहा लेकिन नितेश कुमार पूरी तरह से फ्लॉप रहे। वहीं रेडिंग में परदीप नरवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए। सुरेंदर गिल के लिए भी ये सीजन काफी बेकार रहा। टीम अभी तक केवल चार ही मैच जीत पाई है।

गुजरात जायंट्स की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स को एकतरफा हरा दिया था और इसी वजह से वो आसानी से अंतिम-6 में पहुंच चुके हैं। पिछले मैच में प्रतीक दहिया ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 13 प्वॉइंट हासिल किए थे। जबकि फजल अत्राचली ने डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 6 प्वॉइंट हासिल किए थे।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

UP

महिपाल, आशु सिंह, हरेंद्र कुमार, गगन गौड़ा, शिवम चौधरी, हितेश और सुमित।

GUJ

दीपक सिंह, प्रतीक दहिया, डी बालाजी, राकेश, मोहम्मद नबीबख्श, सोमबीर और फजल अत्राचली।

UP vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- राकेश, फजल अत्राचली, हितेश, दीपक सिंह, हरेंद्र कुमार

कप्तान- प्रतीक दहिया

उपकप्तान- गगन गौड़ा

UP vs GUJ PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी – गगन गौड़ा, राकेश, प्रतीक दहिया, आशु सिंह, डी बालाजी

कप्तान- फजल अत्राचली

उप कप्तान – हितेश

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.