Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

चार जबरदस्त मैच जो WWE Elimination Chamber 2024 में हो सकते हैं

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 3, 2024 at 6:21 PM
Modified at :February 3, 2024 at 6:21 PM
चार जबरदस्त मैच जो WWE Elimination Chamber 2024 में हो सकते हैं

रेसलमेनिया से ठीक पहले इस इवेंट में कई धमाकेदार मुकाबले होने की उम्मीद है।

WWE Royal Rumble 2024 अब पुरानी बात हो चली है और उसके बाद अगला पे-पर-व्यू एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2024) होगा, जो कुछ ही हफ्तों बाद ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला है। ये इवेंट काफी हद तक स्पष्ट कर देगा कि WWE ने WrestleMania 40 के लिए क्या प्लान तैयार किए हुए हैं।

इस समय ऐसी कई स्टोरीलाइन हैं, जो लगातार फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन चार बड़े मुकाबलों के बारे में जो WWE Elimination Chamber 2024 में देखने को मिल सकते हैं।

इन मैचों को Elimination Chamber में किया जा सकता है बुक:

4. केविन ओवेंस vs लोगन पॉल – WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप

केविन ओवेंस ने लोगन पॉल को Royal Rumble 2024 में WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। उस मैच में ब्रास नकल के इस्तेमाल के चलते रेफरी ने ओवेंस को मैच से डिसक्वालिफाई कर दिया था। उस मैच का अंत होने का तरीका ही बयां कर रहा था कि दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन जारी रहने वाली है। वहीं SmackDown के हालिया इवेंट में पॉल और ओवेंस को एक बार फिर आमने-सामने देखा गया। ब्रास नकल्स और नॉकआउट जैसे शब्दों का बार-बार इस्तेमाल कहीं ना कहीं संकेत दे रहा है कि Elimination Chamber 2024 में उनके संभावित मैच में खतरनाक शर्त को जोड़ा जा सकता है।

3. आर ट्रुथ और द मिज vs द जजमेंट डे – अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप

आर ट्रुथ कई हफ्तों से द जजमेंट डे के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों पहले द जजमेंट डे मेंबर्स ने उनपर हमला कर दिया था जिसके बाद द मिज उन्हें बचाने के लिए बाहर आए थे। ट्रुथ और मिज की टीम को ‘Awesome Truth’ के नाम से जाना जाता है और Raw में हुए उस सैगमेंट को देखने के बाद ऐसे संकेत मिले हैं कि Awesome Truth बहुत जल्द फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करती हुई नजर आ सकती है।

2. रिया रिप्ली vs नाया जैक्स – विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप

2024 की विमेंस Royal Rumble विजेता बेली को इसी हफ्ते SmackDown के इवेंट में द डैमेज कंट्रोल की अन्य मेंबर्स से धोखा मिला है और उन्होंने WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए इयो स्काई को चैलेंज भी कर दिया है। वहीं नाया जैक्स ने कई हफ्तों से मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। चूंकि बेली इस एंगल से बाहर हो चुकी हैं, इसलिए संभव ही जैक्स को रिया रिप्ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता है।

1. विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच

एक तरफ बेली ने WrestleMania 40 के लिए WWE विमेंस चैंपियन इयो स्काई को चैलेंज कर दिया है। वहीं WrestleMania 40 में रिया रिप्ली की नंबर-1 कंटेंडर का पता लगाने के लिए Elimination Chamber 2024 में एलिमिनेशन चैंबर मैच करवाया जा सकता है। चूंकि कुछ हफ्तों पहले बैकी लिंच को भी रिया रिप्ली के साथ देखा गया था, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि बैकी भी इस एलिमिनेशन चैंबर मैच में अपनी दावेदारी पेश कर सकती हैं। खैर देखना दिलचस्प होगा कि रिया रिप्ली के सामने कौन सा सुपरस्टार चुनौती बनकर खड़ा होता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.