Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WrestleMania 40 से SummerSlam तक इन चार तरीकों से पलट सकती है CM Punk की किस्मत

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 2, 2024 at 5:45 PM
Modified at :February 2, 2024 at 5:45 PM
WrestleMania 40 से SummerSlam तक इन चार तरीकों से पलट सकती है CM Punk की किस्मत

रॉयल रंबल 2024 में सीएम पंक इंजरी का शिकार हुए थे।

सीएम पंक (CM Punk) ने WWE Survivor Series 2023 में वापसी की थी और तभी से उनका सबसे बड़ा प्लान ये रहा है कि उन्हें WrestleMania को हेडलाइन करना है। उनके 2014 में कंपनी छोड़ने का एक कारण कभी WrestleMania को मेन इवेंट ना कर पाना भी रहा था। उम्मीद की जा रही थी कि वो Royal Rumble 2024 में जीत दर्ज करते हुए इस साल के सबसे बड़े शो को मेन इवेंट करेंगे।

दुर्भाग्यवश रॉयल रंबल मैच में उन्हें चोट आ गई थी और Raw के हालिया एपिसोड में उन्हें हाथ में पट्टा बांधे हुए देखा गया। मगर इस सबको किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा भी कहा जा सकता है क्योंकि पंक ने Raw में उसी चोटिल हाथ से ड्रू मैकइंटायर पर हमला किया था। इस आर्टिकल में आइए WWE में CM Punk से जुड़ी 4 भविष्यवाणियों पर एक नजर डालते हैं।

CM Punk से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणियां:

4. WWE Elimination Chamber 2024 में चौंकाने वाली वापसी करेंगे

WrestleMania 40 से पूर्व अभी Elimination Chamber 2024 पे-पर-व्यू भी होना है, जिसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। इस इवेंट को एलिमिनेशन चैंबर मैच के लिए जाना जाता है, जिसकी शुरुआत 2 रेसलर्स करते हैं और बाकी 4 सुपरस्टार्स चैंबर में बंद होते हैं। ये चैंबर एक-तय समयसीमा के बाद एक-एक कर खुलते हैं।

सोचिए अगर WWE इस मैच के छठे सुपरस्टार को अंतिम समय तक सरप्राइज के तौर पर छुपा कर रखती है तो सीएम पंक इस स्थान पर एंट्री लेकर सबको चौंका सकते हैं। वहीं अगर एलिमिनेशन चैंबर मैच में टाइटल शॉट की शर्त जोड़ी गई तो उसे जीतकर पंक WrestleMania 40 में चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर सकते हैं।

3. WrestleMania 40 में ड्रू मैकइंटायर के साथ हो सकता है मैच

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि ड्रू मैकइंटायर उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें ऐसे दिखाया गया कि वो सीएम पंक की WWE में वापसी से खुश नहीं हैं। Raw के हालिया इवेंट में जब पंक ने अपने हाथ की चोट के बारे में बताया तब मैकइंटायर ने उनके प्रोमो में दखल दिया था। मैकइंटायर ने कहा कि उन्होंने पंक को चोट लगने की कामना की थी, जो पूरी हो गई है। इसके अलावा भी उन्होंने पंक के लिए कड़वे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे कहीं ना कहीं संकेत मिलने लगे हैं कि WrestleMania 40 में सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर मैच होना संभव है।

2. WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस से लड़ सकते हैं मैच

WWE में वापसी के बाद से ही सीएम पंक को मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस से जोड़ा जा रहा था। यहां तक कि रॉलिंस ने एक प्रोमो कट करते हुए कहा था कि वो सीएम पंक से नफरत करते हैं। इतने कठोर शब्दों का इस्तेमाल किसी भी स्टोरीलाइन में दुश्मनी की भावना को कई गुना बढ़ा सकता है। दोनों के प्रोमो बैटल को क्राउड ने खूब इंजॉय किया था। चूंकि WrestleMania को हेडलाइन करना सीएम पंक का सपना है और फिलहाल सैथ रॉलिंस ही वो सुपरस्टार नजर आते हैं, जिनके पंक के साथ मैच को WrestleMania मेन इवेंट में बुक करने के सबसे सही विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है।

1. SummerSlam 2024 में सैथ रॉलिंस के साथ मैच

साल 2011 में सीएम पंक को फैंस से जबरदस्त सपोर्ट मिलने लगा था और इसी कारण उन्हें बेबीफेस टर्न दिया गया था। आपको याद दिला दें कि 2011 में पाइपबॉम्ब प्रोमो के बाद सीएम पंक को सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने SummerSlam 2011 से ठीक पहले वापसी की थी।

हालांकि 2024 में उन्हें सस्पेंड नहीं किया गया है, लेकिन उनकी चोट का एंगल ‘Summer of Punk’ की तरह 2024 को उनके लिए यादगार बना सकता है। वो अब SummerSlam के बिल्ड-अप में वापसी कर सैथ रॉलिंस को चैलेंज कर सकते हैं। इससे ये भी फायदा मिलेगा कि WrestleMania 40 के बाद रॉलिंस vs पंक स्टोरीलाइन को नए सिरे से शुरू किया जा सकेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.