Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

The Rock के हील टर्न लेने का असली कारण आया सामने, WrestleMania 40 के लिए WWE ने बनाई बड़ी योजना

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 17, 2024 at 3:46 PM
Modified at :February 17, 2024 at 3:46 PM
The Rock के हील टर्न लेने का असली कारण आया सामने, WrestleMania 40 के लिए WWE ने बनाई बड़ी योजना

The Rock ने हील टर्न लेकर ब्लडलाइन के साथ हाथ मिला लिया है।

Royal Rumble मैच के विजेता कोडी रोड्स ने जब 2 फरवरी के SmackDown में रोमन रेंस को WrestleMania 40 में चुनौती ना देने की बात कही तो सब चौंक उठे थे, लेकिन अगले कुछ ही दिनों में बहुत कुछ बदलने वाला था। रोड्स ने रेसलमेनिया 40 किकऑफ प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट में कहा कि वो रेसलमेनिया 40 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चैलेंज करने वाले हैं।

द रॉक (The Rock) के आने से भी ये स्टोरीलाइन रोमांचक बन गई है, जो साल 2003 के बाद पहली बार हील किरदार में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब The Rock के हील टर्न और इस स्टोरीलाइन के क्रिएटिव प्लान को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है।

The Rock ने खुद दिया हील टर्न लेने का आइडिया

Wrestling Observer की एक रिपोर्ट में बताया गया कि 2 फरवरी के SmackDown में कोडी रोड्स के ऐलान के बाद लोग द रॉक को नेगेटिव प्रतिक्रियाएं देने लगे थे और साथ ही कोडी रोड्स को जबरदस्त समर्थन मिलने लगा था। स्थिति को भांपते हुए द रॉक ने खुद रोमन रेंस के खिलाफ अपने मैच के प्लान को ड्रॉप करने के बारे में कहा था।

ये बात भी आपको चौंका सकती है कि द रॉक ने खुद अपने हील टर्न का आइडिया दिया था। यहां तक कि उन्होंने रोमन रेंस और द रॉक vs सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स टैग टीम मैच के आइडिया की पेशकश भी की। हालांकि इस टैग टीम मैच को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे द रॉक अपने क्रिएटिव प्लान खुद ही बना रहे हैं।

WWE किसी हालत में रोमन रेंस vs कोडी रोड्स मैच को कैंसिल नहीं करती

द रॉक असल में वापस इसलिए आए थे जिससे WrestleMania 40 में रोमन रेंस के साथ मैच लड़ सकें। मगर इस बीच सीएम पंक के चोटिल होने से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का रेसलमेनिया प्लान अधर में लटक गया था। यही कारण रहा कि रोमन रेंस vs द रॉक मैच को करवाने पर जोर दिया गया।

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्रिपल एच चाहते थे कि कोडी रोड्स को चोट का एंगल देकर WrestleMania 40 से बाहर कर दिया जाए, जिससे रोमन रेंस vs द रॉक मैच को बुक किया जा सके। रेसलमेनिया के बाद द अमेरिकन नाईटमेयर की वापसी होती और वो ट्राइबल चीफ को हराकर नए चैंपियन बनते।

चाहे परिस्थितियां कैसी भी रही हों, लेकिन ट्रिपल एच सुनिश्चित करना चाहते थे कि कोडी रोड्स को किसी भी हालत में खराब तरीके से बुक ना किया जाए या उनसे चैंपियन बनने का मौका छीना जाए। खैर अब रोमन रेंस vs कोडी रोड्स मैच बुक हो चुका है, जिसे कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.