WWE सुपरस्टार Roman Reigns के सभी रिश्तेदार जो मौजूदा समय में प्रो रेसलिंग का हिस्सा हैं

इस परिवार ने रेसलिंग जगत को कई महान रेसलर्स दिए हैं।
प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री का इतिहास बहुत पुराना रहा है और इस दौरान WWE समेत कई अन्य कंपनियों ने इंडस्ट्री पर अपना दबदबा बनाकर रखा है। ऐसे कई परिवार रहे हैं जिन्होंने रेसलिंग को कई महान रेसलर्स दिए हैं, जिनमें से एक अनोआ’ई परिवार भी है।
रोमन रेंस (Roman Reigns) और द रॉक जैसे महान रेसलर्स इसी परिवार से आते हैं। केवल WWE ही नहीं बल्कि कई अन्य कंपनियों में इस समय अनोआ’ई फैमिली के कई सदस्य काम कर रहे हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं Roman Reigns के उन रिश्तेदारों के बारे में, जो इस समय प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।
Roman Reigns के ये सभी रिश्तेदार वर्तमान में प्रो रेसलिंग का हिस्सा हैं:
द रॉक

ये बात आपको चौंका सकती है कि द रॉक और रोमन रेंस के बीच खून का रिश्ता नहीं है। द रॉक के दादा पीटर मेविया और रोमन रेंस के दादा अमिटुआना अनोआ’ई इतने करीब थे कि वो एक-दूसरे को भाई की संज्ञा दिया करते थे। असल में रोमन और रॉक के बीच काफी दूर का रिश्ता है और WWE में उन्हें कज़िन ब्रदर्स होने की संज्ञा दी जाती है। वो अभी WWE की पेरेंट कंपनी TKO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं।
जे उसो

रोमन रेंस के पिता सिका अनोआ’ई और रिकिशी के पिता सोलोफा फाटू भाई-भाई हैं। जे उसो के पिता असल में रोमन रेंस के भाई हैं और इस हिसाब से रोमन रेंस, जे उसो के अंकल हैं। मगर ये तथ्य अनोआ’ई फैमिली के साथ काफी समय से जुड़ा रहा है कि रेसलिंग में आने पर सबको कज़िन भाई होने की संज्ञा दी जाती है। वो इस समय Raw रोस्टर में काम कर रहे हैं।
जिमी उसो

जे उसो के सगे भाई जिमी उसो के पिता भी रिकिशी ही हैं, इसलिए रोमन रेंस रिश्ते में उनके भी अंकल लगते हैं। जिमी उसो इस समय द ब्लडलाइन में ट्राइबल चीफ के साथ जुड़े हुए हैं और SmackDown रोस्टर में काम कर रहे हैं। जिमी उसो ने 2014 में साथी फीमेल रेसलर नेओमी से शादी की थी, इसलिए उन्हें भी इस परिवार का हिस्सा माना जाता है।
सोलो सिकोआ

इस बात से शायद काफी लोग अंजान होंगे कि सोलो सिकोआ और द उसोज सगे भाई हैं। सोलो सिकोआ भी जिमी उसो की तरह काफी समय से द ब्लडलाइन का हिस्सा बने हुए हैं और उन्होंने कई मौकों पर ट्राइबल चीफ को टाइटल डिफेंड करने में मदद की है।
नाया जैक्स

आज अनोआ’ई फैमिली को दो हिस्सों में बांट कर देखा जाता है। एक तरफ पीटर मेविया तो दूसरी तरफ अमिटुआना अनोआ’ई का वंश चला आ रहा है। नाया जैक्स, पीटर मेविया की ब्लडलाइन से संबंध रखती हैं, वहीं रोमन रेंस को अमिटुआना की ब्लडलाइन से जोड़ा जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो रोमन और जैक्स के बीच दूर का रिश्ता है। नाया जैक्स फिलहाल Raw रोस्टर का हिस्सा हैं।
जैकब फाटू
जैकब फाटू एक इंडिपेंडेंट रेसलर हैं। वो NJPW और MLW जैसी नामी कंपनियों में काम कर चुके हैं। वो रिकिशी के भाई, सैमुएल फाटू उर्फ टोंगा किड के बेटे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने रोमन रेंस के साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी।
एवा

एवा, महान WWE सुपरस्टार द रॉक की बेटी हैं और इस समय NXT की जनरल मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने 2020 में WWE को जॉइन किया था और उन्होंने ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा तो वो समय दूर नहीं जब उन्हें मेन रोस्टर पर आने का मौका मिलेगा।
लांस अनोआ’ई
लांस अनोआ’ई, महान रेसलर आफा अनोआ’ई की ब्लडलाइन से आते हैं, जो WWE में वाइल्ड समोआन्स टीम का हिस्सा हुआ करते थे। लांस लंबे समय से इंडिपेंडेंट रेसलर के रूप में दुनिया भर का भ्रमण कर चुके हैं और आज तक कई नामी कंपनियों में काम करने का अनुभव हासिल कर चुके हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी