Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WrestleMania 40 में Roman Reigns रचेंगे इतिहास, इस खास मामले में कर लेंगे WWE दिग्गज की बराबरी

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :February 17, 2024 at 4:49 PM
Modified at :February 17, 2024 at 4:49 PM
WrestleMania 40 में Roman Reigns रचेंगे इतिहास, इस खास मामले में कर लेंगे WWE दिग्गज की बराबरी

रोमन रेंस ने लंबे समय से कंपनी के बागडोर को अपने कंधों पर उठा रखा है।

रोमन रेंस (Roman Reigns) आधुनिक युग के सबसे महान प्रोफेशनल रेसलर्स में से एक हैं, WWE के मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही रोमन कुछ बड़े इवेंट्स और मौकों का हिस्सा रहे हैं। वह एक दशक से अधिक समय से कंपनी में हैं और अपनी पूरी यात्रा के दौरान वह कंपनी के टॉप स्टार रहे हैं। रोमन छह विश्व चैंपियनशिप जीत के साथ WWE में नौ बार के चैंपियन हैं। इसके अलावा वह 1265+ दिनों (चौथे सबसे लंबे टाइटल धारक) के बादशाहत के साथ मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं।

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया (WrestleMania) को ज्यादातर मेन इवेंट किया है। अब तक रेंस ने सात रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया है। बता दें आगामी WrestleMania में रोमन एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। दरअसल, वह सबसे ज्यादा आठ बार रेसलमेनिया मेन इवेंट करने के हल्क होगन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। यानी की हम कह सकते हैं कि जैसे ही रोमन रेंस WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ मैच के लिए रिंग में कदम रखेंगे ठीक वैसे ही वह इतिहास रच देंगे। तो चलिए इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस द्वारा अब तक मेन इवेंट किए गए सभी WrestleMania पर एक नजर डालते हैं।

Roman Reigns ने कितनी बार किया है WrestleMania को मेन इवेंट?

रेसलमेनिया 31 में रोमन रेंस ने मेन इवेंट में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती दी थी। इस मैच में सैथ रॉलिन्स ने अपने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करते हुए टाइटल को अपने नाम किया था और रोमन से चैंपियन बनने का एक खास मौका छीन लिया था।

रेसलमेनिया 32 में रोमन रेंस ने मेन इवेंट में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल एच को चुनौती दी थी और एक कड़ी टक्कर के बाद रोमन दोबारा चैंपियन बने थे।

रेसलमेनिया 33 के मेन इवेंट में नो होल्ड्स बैरेड मैच में रोमन का सामना ‘द फिनोम’ अंडरटेकर से हुआ था। जहां रोमन ने अंडरटेकर को हरा दिया और रेसलमेनिया में अंडरटेकर को हराने वाले महज दूसरे रेसलर बन गए।

रेसलमेनिया 34 में रोमन रेंस ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर को चुनौती दी थी। हालांकि, वह खिताब जीतने में असफल साबित हुए थे।

रेसलमेनिया 37 में, रोमन रेंस ने एज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। जहां रोमन ने एज और ब्रायन दोनों को एक साथ डबल-पिन करते हुए टाइटल को अपने पास बरकरार रखा था।

रेसलमेनिया 38 में, रोमन रेंस और ब्रॉक लेसनर के बीच WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मेन इवेंट में एक विनर टेक्स ऑल मैच में भिड़ंत हुई। जहां रोमन ने ब्रॉक को हराकर न सिर्फ यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने पास बरकरार रखी, बल्कि WWE चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर लिया।

रेसलमेनिया 39 में, रोमन रेंस ने कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया। जहां रोमन रेंस ने कोडी को हराकर खिताब अपने पास बरकरार रखा था।

कुल मिलाकर रोमन रेंस ने अब तक कुल सात बार (31, 32, 33, 34, 37, 38 और 39) रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा लिया है। अब वह आठवीं बार WrestleMania मेन इवेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.