PKL 10: तमिल थलाइवाज vs बंगाल वारियर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

दोनों ही टीमों का इस सीजन का ये आखिरी मैच है।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 126वां मैच तमिल थलाइवाज और बंगाल वारियर्स के बीच रविवार,18 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं और इसी वजह से उनके लिए अब इस मैच के ज्यादा मायने नहीं रह गए हैं। तमिल थलाइवाज की अगर बात करें तो अभी तक उन्होंने 21 में से आठ मुकाबले जीते हैं और 13 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ये उनका इस सीजन का आखिरी मैच होगा और वो चाहेंगे कि जीत के साथ समापन किया जाए।
वहीं दूसरी तरफ बंगाल वारियर्स की अगर बात करें तो टीम ने अभी तक 21 में से 9 मुकाबले जीते हैं और 10 मैच हारे हैं और उनके दो मैच टाई रहे हैं। ये उनका भी इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।
PKL 10: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड
तमिल थलाइवाज की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। उन्होंने सीजन के शुरुआत में तो बेहतरीन खेल दिखाया था और ऐसा लगा था कि इस बार भी टीम प्लेऑफ में जा सकती है। हालांकि जैसे-जैसे पीकेएल का कारवां आगे बढ़ता गया थलाइवाज का परफॉर्मेंस भी नीचे गिरता गया। टीम के लिए इस सीजन उनके डिफेंस ने बेहतरीन खेल दिखाया। सागर ने 66 और साहिल गूलिया ने 65 प्वॉइंट डिफेंस में लिए और इस सीजन के टॉप-5 रेडर्स की लिस्ट में रहे।
वहीं रेडिंग में टीम के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन नरेंद्र कंडोला ने किया जिन्होंने 20 मैचों में 169 प्वॉइंट हासिल किए। अजिंक्य पंवार ने 21 मैचों में 124 प्वॉइंट हासिल किए। टीम चाहेगी कि अपने आखिरी लीग मैच में जरूर जीत हासिल की जाए।
तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
नरेंद्र, एम अभिषेक, आशीष, अजिंक्य पंवार, हिमांशु, सागर और साहिल गूलिया।
PKL 10: बंगाल वारियर्स का स्क्वाड
बंगाल वारियर्स की टीम इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है। अगर उन्होंने अपने होम ग्राउंड में एक और मुकाबला जीता होता तो वो अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने रहते। हालांकि पटना पाइरेट्स के खिलाफ हरियाणा स्टीलर्स को मिली जीत के बाद बंगाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब अगर बंगाल की टीम अपना आखिरी मैच जीत भी ले तब भी वो सिर्फ 60 ही प्वॉइंट तक पहुंच पाएंगे। टीम के लिए इस सीजन मनिंदर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 188 प्वॉइंट हासिल किए। वहीं युवा रेडर नितिन कुमार ने भी काफी प्रभावित किया और 19 मैचों में 163 प्वॉइंट हासिल किए। डिफेंस में टीम के लिए शुभम शिंदे ने सबसे ज्यादा 62 प्वॉइंट लिए।
बंगाल वारियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
मनिंदर सिंह, वैभव गरजे, जसकीरत सिंह, नितिन कुमार, एस विश्वास, शुभम शिंदे और हर्ष लाड।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
तमिल थलाइवाज की टीम सीजन के अपने आखिरी मुकाबले में नरेंद्र कंडोला, हिमांशु और कप्तान साहिल गूलिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम चाहेगी कि ये खिलाड़ी जीत दिलाएं। वहीं बंगाल वारियर्स की निगाहें कप्तान मनिंदर सिंह और नितिन कुमार के अलावा डिफेंस में हर्ष लाड से काफी ज्यादा होंगी।
सफलता का मंत्र
तमिल थलाइवाज को जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि बंगाल वारियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह और युवा रेडर नितिन कुमार को रोककर रखा जाए। अगर दोनों को उनके डिफेंस ने रोक लिया तो मुकाबला अपने नाम कर लेंगे। वहीं बंगाल वारियर्स की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस इस मैच में बेहतर खेल दिखाए। इसके अलावा रेडिंग में मनिंदर सिंह को प्वॉइंट लाना होगा।
TAM vs BEN के बीच हेड टू हेड आंकड़े
बंगाल वारियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच अभी तक कुल मिलाकर 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच में बंगाल वारियर्स ने जीत हासिल की है और मात्र 2 ही मैचों में थलाइवाज को जीत मिली है और एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है। यहां पर हेड टू हेड मुकाबलों में बंगाल वारियर्स का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है और वो इसे बरकरार रखना चाहेंगे। इस सीजन भी जब शुरुआत में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब बंगाल ने ही जीत हासिल की थी।
मैच– 13
तमिल थलाइवाज ने जीता – 2
बंगाल वारियर्स ने जीता – 10
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 41-52
न्यूनतम स्कोर – 21-27
क्या आप जानते हैं?
तमिल थलाइवाज ने पिछले सीजन टाई ब्रेकर में यूपी योद्धा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वो पहली बार पीकेएल के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
तमिल थलाइवाज और बंगाल वारियर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.