Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: तमिल थलाइवाज vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 10, 2024 at 8:56 PM
Modified at :February 10, 2024 at 8:56 PM
PKL 10: तमिल थलाइवाज vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

थलाइवाज के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 115वां मैच तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन की टीम प्लेऑफ में जा चुकी है। अब उनकी निगाह टॉप पोजिशन पर होगी। वो चाहेंगे कि बचे हुए मुकाबलों में जीतकर टॉप पोजिशन पर अपनी स्थिति को पुख्ता किया जाए। टीम ने अभी तक 18 में से 13 मैच जीते हैं और सिर्फ दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैच उनका टाई रहा है।

वहीं दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज की अगर बात करें तो अभी तक उन्होंने 19 में से आठ मुकाबले जीते हैं और 11 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने किसी तरह से खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाया हुआ है और इसी वजह से उनके लिए ये मुकाबला ज्यादा अहम है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

तमिल थलाइवाज ने लगातार दो हार के बाद अपने पिछले मुकाबले में यूपी योद्धा को मात दी थी। उन्होंने बड़े अंतर से योद्धा को हराया था और इससे उनके हौसले बुलंद होंगे। टीम चाहेगी कि उसी तरह का परफॉर्मेंस इस मैच में भी दोहराया जाए। पिछले मुकाबले में टीम के लिए नरेंद्र कंडोला ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 लगाया था तो वहीं डिफेंस में कप्तान साहिल गूलिया ने हाई-फाइव लगाते हुए 6 प्वॉइंट लिए थे। थलाइवाज चाहेंगे कि अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखा जाए, क्योंकि अब कोई भी गलती उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। उनके लिए एक-एक मैच काफी अहम है।

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

नरेंद्र, एम अभिषेक, मोहित, अजिंक्य पंवार, हिमांशु, सागर और साहिल गूलिया।

PKL 10: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन की टीम पीकेएल सीजन-10 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और जयपुर पिंक पैंथर्स के बाद वो प्लेऑफ में जाने वाली दूसरी टीम बने। टीम ने पिछले मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स को हराया था। इस मैच में कप्तान असलम ईनामदार ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 लगाया था। इसके अलावा आकाश शिंदे और मोहित गोयत ने भी रेडिंग में अपने कप्तान का बेहतरीन साथ दिया था। टीम का डिफेंस भी काफी बेहतरीन खेल दिखा रहा है। गौरव खत्री और मोहम्मदरेजा शादलू जबरदस्त फॉर्म में हैं और इसी वजह से तमिल थलाइवाज के खिलाफ उनका पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

असलम ईनामदार, अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, मोहित गोयत, आकाश शिंदे, गौरव खत्री और मोहम्मदरेजा चियानेह।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की अगर बात करें उनके लिए मोहित गोयत, असलम ईनामदार, और मोहम्मदरेजा शादलू जैसे खिलाड़ी काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं तमिल थलाइवाज की टीम नरेंद्र कंडोला, हिमांशु और कप्तान साहिल गूलिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। ये खिलाड़ी कमाल कर सकते हैं।

सफलता का मंत्र

तमिल थलाइवाज की जीत के लिए जरूरी है कि उनके रेडर्स बेहतर करें। सिर्फ नरेंद्र कंडोला के प्वॉइंट लाने से काम नहीं बनेगा। अगर टीम को इस मैच में जीतना है तो फिर हिमांशु और अजिंक्य पंवार जैसे रेडर्स को भी अपना दमखम दिखाना होगा। वहीं पुनेरी पलटन को चाहिए कि वो तमिल थलाइवाज के मेन रेडर नरेंद्र कंडोला पर पूरी तरह से दबाव बनाएं, क्योंकि वो अकेले ही इस समय टीम के लिए प्वॉइंट ला रहे हैं। ऐसे में इसका फायदा पुनेरी पलटन उठा सकती है।

TAM vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े

इस पीकेएल सीजन तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन के परफॉर्मेंस में जमीन-आसमान का अंतर है और ओवरऑल हेड टू हेड मैचों में भी पलटन की टीम आगे है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 10 मैच खेले हैं, जिसमें से पुनेरी पलटन ने 5 मैचों में जीत हासिल की है और तमिल थलाइवाज ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं दो मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा है। वहीं इस सीजन भी एक बार पुनेरी पलटन की टीम तमिल थलाइवाज को हरा चुकी है। टीम ने पिछली बार तीन प्वॉइंट के अंतर से जीत हासिल की थी।

मैच– 10

तमिल थलाइवाज ने जीता – 3

पुनेरी पलटन ने जीता – 5

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 37-43

न्यूनतम स्कोर – 20-26

क्या आप जानते हैं?

तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन दोनों ही टीमों ने पिछले सीजन इतिहास रचा था। थलाइवाज की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी, जबति पुनेरी पलटन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। पुनेरी पलटन ने सेमीफाइनल मैच में तमिल थलाइवाज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.