U19 World Cup का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों की लिस्ट

U19 विश्व कप के इतिहास में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं।
आईसीसी अंडर 19 विश्व कप (U19 World Cup) के अब तक 16 संस्करण खेले जा चुके हैं । साल 1988 में अंडर-19 स्तर पर 8 टीमों के साथ शुरू हुए यूथ क्रिकेट विश्व कप का 10 सालों बाद यानी 1998 में नाम बदलकर अंडर-19 विश्व कप कर दिया गया था और तब से आईसीसी द्वारा हर 2 सालों बाद 16 टीमों के साथ इस टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाता है।
अंडर 19 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज है। उन्होंने 6 बार यह खिताब जीतने का कारनामा किया है। उनके अलावा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया 3 से अधिक बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब रही है। इस आर्टिकल में हम आपको आईसीसी U19 World Cup के खिताब को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों के बारे में बताएंगे।
इन टीमों ने सबसे ज्यादा बार जीता है U19 World Cup का खिताब:
4. इंग्लैंड (1998), दक्षिण अफ्रीका (2014), वेस्टइंडीज (2016), बांग्लादेश (2020) – 1 बार:
1988 से लेकर 2022 तक आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के 14 संस्करणों में 4 टीमें ऐसी हैं जिन्होंने सिर्फ एक-एक बार ही यह खिताब जीता है। इस सूची में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का नाम शामिल है। साल 1998 में इंग्लैंड ने ओवैस शाह की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर अपना एकमात्र अंडर-19 खिताब जीता था।
इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका ने साल 2014 में आयोजित हुए अंडर-19 विश्व कप में ऐडन मार्कराम की कप्तानी में पाकिस्तान अंडर-19 को हराकर अपना एकमात्र आईसीसी खिताब जीता था। शिमरोन हेटमायर की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 2016 में और अकबर अली की कप्तानी में बांग्लादेश ने आईसीसी अंडर-19 का पहला और एकमात्र खिताब जीता था। इन दोनों टीमों ने फाइनल में भारत को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।
3. पाकिस्तान – 2 बार (2004 और 2006 में):

सबसे अधिक बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने के मामले में पाकिस्तान का नाम तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा यह तीसरी ऐसी टीम भी है जिन्होंने दो या उससे अधिक बार यह खिताब जीता है। पाकिस्तान ने सबसे पहले 2004 में राशिद लतीफ की कप्तानी में वेस्टइंडीज को 25 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद, अगले ही संस्करण यानी 2006 में उन्होंने सरफराज अहमद की कप्तानी में भारत को एक यादगार लो-स्कोरिंग मुकाबले में 109 का टोटल डिफेंड करते हुए अपना दूसरा खिताब जीता था।
2. ऑस्ट्रेलिया – 3 बार (1988, 2002, 2010 और 2024 में):

ऑस्ट्रेलियाई 4 बार खिताब जीतकर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। 1988 में ज्योफ पार्कर की कप्तानी में पहला संस्करण जीतने के बाद उन्होंने 2002 में कैमरून व्हाइट की कप्तानी में दूसरी बार और फिर 2010 में फिर मिशेल मार्श की कप्तानी में अपना तीसरा खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपना चौथा टाइटल 2024 में जीता।
1. भारत – 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022 और 2026 में):

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हैं। भारतीय अंडर-19 टीम ने पहली बार 2000 मे मोहम्मद कैफ की कप्तानी में खिताब जीता था।
इसके बाद, उन्होंने 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में दूसरी बार, 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में तीसरी बार, 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में चौथी बार और फिर 2022 में यश ढुल की कप्तानी में 5वीं बार खिताब जीता। भारतीय टीम ने अपनी छठी और सबसे हालिया ट्रॉफी 2026 में इंग्लैंड को हराकर जीती।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.