Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच मौके जब The Undertaker WWE में मरकर जिंदा हुए

Published at :February 12, 2024 at 6:57 PM
Modified at :February 12, 2024 at 6:57 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


फैंस को WWE की ये स्टोरीलाइन काफी ज्यादा पसंद आई है।

द अंडरटेकर (The Undertaker) ने Survivor Series 1990 में एक ऐसे किरदार में WWE डेब्यू किया था, जिसे देख क्राउड भी सहमा हुआ नजर आ रहा था। उनका डार्क कैरेक्टर अक्सर युवा फैंस के अंदर डर की भावना पैदा कर रहा होता था। ऐसे दिखाया जाता था जैसे अंडरटेकर के पास सुपर नेचुरल पावर हो।

ऐसे काफी मौके देखने को मिले जब अंडरटेकर को मरा हुआ घोषित कर दिया गया था, इसके बावजूद वापसी करने के कारण उन्हें द डेड मैन के नाम से पुकारा जाने लगा था। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन मौकों के बारे में जब The Undertaker मरने के बाद भी WWE में जिंदा हुए।

इन मौकों पर The Undertaker मरकर जिंदा हुए:

5. 1994 में पहली बार द अंडरटेकर को किया गया मरा हुआ घोषित

1994 Royal Rumble में हुए कास्केट मैच में योकोजूना ने द अंडरटेकर को अन्य रेसलर्स की मदद से कास्केट में बंद करते हुए हराया था। उनके कास्केट में बंद होने के बाद एक हरे रंग का धुआं बाहर आया। वहीं जब अंडरटेकर बड़ी स्क्रीन पर नजर आए तो उसे उनकी आत्मा की संज्ञा दी गई। वो उसके बाद 7 महीनों तक टीवी पर नजर नहीं आए थे और WrestleMania 10 में टेड डीबियासी ने उनकी वापसी करवाई थी।

4. मैनकाइंड ने जिंदा दफनाया

In Your House 11: Buried Alive नाम के इवेंट में द अंडरटेकर ने मैनकाइंड जिंदा दफना कर जीत दर्ज की थी। वहीं मैच खत्म होने के बाद एक डेब्यू करने वाले रेसलर और अन्य हील सुपरस्टार्स की मदद से मैनकाइंड बाहर आ गए थे। जब हील रेसलर्स ने अंडरटेकर को पूरी तरह दफनाया तब उनका एक ग्लव मिट्टी के ऊपर आया और तभी उसपर बिजली गिरती देखी गई। अंडरटेकर ने उसके कई महीनों बाद Survivor Series 1996 में वापसी की थी।

3. केन ने द अंडरटेकर को जिंदा जलाया

1997 में केन नाम के कैरेक्टर का डेब्यू हुआ था और उन्हें स्टोरीलाइन में द अंडरटेकर के भाई के रूप में पेश किया गया। 1994 Royal Rumble में शॉन माइकल्स ने कास्केट मैच में अन्य रेसलर्स की मदद से द अंडरटेकर को हराया था। केन ने पहले अंडरटेकर को बचाया, लेकिन बाद में उनपर अटैक करते हुए उन्हें कास्केट में बंद कर दिया था। केन ने कास्केट में बंद द अंडरटेकर को जिंदा जला दिया था।

2. रैंडी ऑर्टन ने भी द अंडरटेकर को जिंदा जलाया

SummerSlam 2005 में रैंडी ऑर्टन ने द अंडरटेकर को हराया था, लेकिन उनकी स्टोरीलाइन उसके बाद भी जारी रही। नवंबर 2005 में हुए एक SmackDown इवेंट में ऑर्टन ने अंडरटेकर को गाड़ी पर लेटाया और गाड़ी को सेट पर दे मारा था, जिसके बाद कई धमाके भी देखे गए। इसके अलावा No Mercy 2005 में उन्होंने अंडरटेकर को कास्केट में बंद कर उन्हें जिंदा जला दिया था।

1. विंस मैकमैहन और केन ने मिलकर द अंडरटेकर को दफनाया

Survivor Series 2003 में द अंडरटेकर और विंस मैकमैहन के बीच बरीड एलाइव मैच हुआ, जिसमें केन की मदद से विंस मैकमैहन ने जीत दर्ज की थी। अंडरटेकर गड्ढे में गिर चुके थे और तभी विंस मैकमैहन ने बुलडोज़र की मदद से द अंडरटेकर के ऊपर मिट्टी डालकर उन्हें जिंदा दफना दिया था।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement