Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

U19 World Cup 2024: सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 12, 2024 at 1:04 AM
Modified at :February 12, 2024 at 1:04 AM
U19 World Cup 2024: सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत को हराया।

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप (U19 World Cup 2024) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराते हुए चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 253 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया लगातार छोटी-छोटी पार्टनरशिप करते हुए इस स्कोर तक पहुंचा था, लेकिन भारतीय टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखाई दी और टीम का एक भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं बना पाया।

हालांकि फाइनल मैच लो-स्कोरिंग साबित हुआ, लेकिन टूर्नामेंट के अन्य मैचों में खूब रन बने और गेंदबाजों ने खूब सारे विकेट भी चटकाए। तो चलिए इस आर्टिकल में U19 World Cup 2024 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

U19 World Cup 2024: सबसे ज्यादा रन

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन रहे, जिन्होंने कुल 397 रन बनाए और इनमें एक शतकीय पारी भी शामिल रही। वहीं दूसरे स्थान पर भारत के मुशीर खान हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में 360 रन बनाए हैं और वो विश्व कप 2024 में दो शतक लगाने वाले अकेले बल्लेबाज भी रहे।

इस सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के हैरी डिक्सन हैं, जिनके नाम 309 रन हैं। डिक्सन ने फाइनल में भारत के खिलाफ 42 रनों की अहम पारी खेली थी। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ह्यूज वीबगन रहे, जिन्होंने कुल 304 रन बनाए, वहीं उनसे एक रन कम बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज सचिन धास रहे।

1. उदय सहारन (भारत) – 397 रन

2. मुशीर खान (भारत) – 360 रन

3. हैरी डिक्सन (ऑस्ट्रेलिया) – 309 रन

4. ह्यूज वीबगन (ऑस्ट्रेलिया) – 304 रन

5. सचिन धास (भारत) – 303 रन

U19 World Cup 2024: सबसे ज्यादा विकेट

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए, जिन्होंने कुल 21 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं 18 विकेट चटकाते हुए भारत के सौम्य पांडे ने इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। सबसे ज्यादा विकेट चटकाने की सूची में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के उबैद शाह रहे, जिन्होंने कुल 18 विकेट लिए। वहीं इंग्लैंड के लेग-स्पिन गेंदबाज तज़ीम अली 14 विकेट लेते हुए चौथे स्थान पर रहे। पांचवां स्थान ऑस्ट्रेलिया के कैलम विडलर के पास है जिन्होंने टूर्नामेंट में 14 विकेट चटकाए।

1. क्वेना मफाका (दक्षिण अफ्रीका) – 21 विकेट

2. सौम्य पांडे (भारत) – 18 विकेट

3. उबैद शाह (पाकिस्तान) – 18 विकेट

4. तज़ीम अली (इंग्लैंड) – 14 विकेट

5. कैलम विडलर (ऑस्ट्रेलिया) – 14 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.