Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: यूपी योद्धा vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 16, 2024 at 6:44 PM
Modified at :February 17, 2024 at 1:23 AM
PKL 10: यूपी योद्धा vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े
Advertisement

इस मैच में हार-जीत से प्लेऑफ की स्थिति पर असर नहीं पड़ेगा।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 125वां मैच यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स के बीच 17 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों की स्थिति एक दूसरे से काफी अलग है। यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ये पहली बार है जब यूपी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। उन्होंने इस पीकेएल सीजन अभी तक 20 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ चार मैच में उन्हें जीत मिली है और 15 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच उनका टाई रहा है।

वहीं दूसरी तरफ गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और इस मैच में वो हारते भी हैं, तब भी उनके ऊपर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने अभी तक 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 12 मैचों में उन्हें जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: यूपी योद्धा का स्क्वाड

यूपी योद्धा की टीम इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है। योद्धा ने जबसे पीकेएल में अपना डेब्यू किया है, तबसे लेकर ये पहली बार है जब वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए। टीम के लिए इस बार नितेश और सुमित की जोड़ी डिफेंस में वो कमाल नहीं कर पाई जिसके लिए जानी जाती थी। सुमित का प्रदर्शन तो अच्छा रहा लेकिन नितेश कुमार पूरी तरह से फ्लॉप रहे। वहीं रेडिंग में परदीप नरवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए। सुरेंदर गिल के लिए भी ये सीजन काफी बेकार रहा और इसी वजह से यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। यूपी योद्धा फैंस के लिए ये एक तगड़ा झटका है।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

महिपाल, आशु सिंह, हरेंद्र कुमार, गगन गौड़ा, शिवम चौधरी, हितेश और सुमित।

PKL 10: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स को एकतरफा हरा दिया था और इसी वजह से वो आसानी से अंतिम-6 में पहुंच चुके हैं। गुजरात जायंट्स के साथ अच्छी बात ये है कि उनका कोई ना कोई प्लेयर ऐसा अद्भुत प्रदर्शन कर जाता है कि टीम बढ़त बना लेती है और उसके बाद मुकाबला भी अपने नाम कर लेती है।

पिछले मैच में प्रतीक दहिया ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 13 प्वॉइंट हासिल किए थे। जबकि फजल अत्राचली ने डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 6 प्वॉइंट हासिल किए थे। फजल का डिफेंस में चलना टीम के लिए अच्छा संकेत है। प्लेऑफ के लिए ये काफी अहम होगा।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

दीपक सिंह, प्रतीक दहिया, डी बालाजी, राकेश, मोहम्मद नबीबख्श, सोमबीर और फजल अत्राचली।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यूपी योद्धा की उम्मीदें इस मैच में गगन गौड़ा और सुमित से भी काफी ज्यादा होंगी। इसके अलावा महिपाल भी रेडिंग में कमाल कर सकते हैं। वहीं गुजरात जायंट्स की उम्मीदें कप्तान फजल अत्राचली और प्रतीक दहिया से काफी ज्यादा होंगी। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले मुकाबले में काफी अच्छा रहा था।

सफलता का मंत्र

यूपी को जीत हासिल करने के लिए उनके रेडर्स का चलना जरूरी होगा और डिफेंस को काफी संभलकर रहना होगा। प्रतीक दहिया काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं और अगर यूपी के डिफेंस ने उन्हें रोक लिया तो फिर वो गुजरात को टक्कर दे सकते हैं। इसके अलावा गुजरात जायंट्स को जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि वो यूपी के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाएं। यूपी का डिफेंस इस सीजन उतना अच्छा नहीं खेला है और गुजरात की टीम इसका फायदा उठा सकती है।

UP vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े

गुजरात जायंट्स और यूपी योद्धा के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, उनमें पूरी तरह से गुजरात की टीम हावी रही है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 मैच में गुजरात जायंट्स ने जीत हासिल की है और सिर्फ 2 ही मैच में यूपी योद्धा को जीत मिली है। वहीं दो मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गुजरात की टीम कितनी ज्यादा आगे रही है और वो चाहेंगे कि उनका ये रिकॉर्ड आगे भी बरकरार रहे। इस पीकेएल सीजन भी एक बार गुजरात की टीम यूपी को हरा चुकी है।

मैच– 10

यूपी योद्धा ने जीता – 2

गुजरात जायंट्स ने जीता – 6

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 45-51

न्यूनतम स्कोर – 19-26

क्या आप जानते हैं?

यूपी योद्धा पीकेएल की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अपने डेब्यू के बाद से ही हर एक सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई है लेकिन इस बार वो चूक गए हैं।

यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Advertisement
Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Advertisement