Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: यूपी योद्धा vs जयपुर पिंक पैंथर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 12, 2024 at 1:26 AM
Modified at :February 12, 2024 at 1:26 AM
PKL 10: यूपी योद्धा vs जयपुर पिंक पैंथर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

एक टीम टॉप पर है तो दूसरी टीम निचले पायदान पर है।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 117वां मैच यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच 12 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों की स्थिति एक दूसरे से काफी अलग है। यूपी योद्धा की टीम जहां प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है तो वहीं जयपुर की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है और वो प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बने थे। जयपुर पिंक पैंथर्स भले ही प्लेऑफ में जा चुकी है लेकिन वो चाहेंगे कि इस मुकाबले को जीतकर टॉप पोजिशन पर अपनी स्थिति को बरकरार रखा जाए।

वहीं दूसरी तरफ यूपी योद्धा की टीम एलिमिनेट हो चुकी है और इसी वजह से वो हारे या जीतें फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि टीम जरूर चाहेगी कि बचे हुए मैचों को जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजिशन के साथ सीजन का समापन किया जाए। टीम ने अभी तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ चार मैच में उन्हें जीत मिली है और 14 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच उनका टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: यूपी योद्धा का स्क्वाड

यूपी योद्धा की टीम इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है। योद्धा ने जबसे पीकेएल में अपना डेब्यू किया है, तबसे लेकर ये पहली बार है जब वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए। टीम के लिए इस बार नितेश और सुमित की जोड़ी डिफेंस में वो कमाल नहीं कर पाई जिसके लिए जानी जाती थी। सुमित का प्रदर्शन तो अच्छा रहा लेकिन नितेश कुमार पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

वहीं रेडिंग में परदीप नरवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए। सुरेंदर गिल के लिए भी ये सीजन काफी बेकार रहा और इसी वजह से यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। यूपी योद्धा फैंस के लिए ये एक तगड़ा झटका है। वो चाहेंगे कि इस मैच में जीत हासिल कर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधारा जाए।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

महिपाल, आशु सिंह, हरेंद्र कुमार, गगन गौड़ा, शिवम चौधरी, नितेश और सुमित।

PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वाड

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम भले ही प्लेऑफ में जा चुकी है लेकिन वो चाहेंगे कि अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखा जाए। अब उनकी कोशिश यही रहेगी कि इस मैच में यूपी योद्धा को हराकर अपने टॉप पोजिशन को बरकरार रखा जाए, ताकि डायरेक्ट उन्हें सेमीफाइनल खेलना पड़े। जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए रेडिंग में अर्जुन देशवाल अकेले चल रहे हैं और ऐसे में उनको बेहतर असिस्ट की जरूरत है। वी अजीत और भवानी राजपूत को भी परफॉर्म करना होगा। इसके अलावा डिफेंस में साहुल कुमार और अंकुश को भी बेहतर खेल दिखाना होगा।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल, सुनील कुमार, रीजा मीरबाघेरी, भवानी राजपूत, केएस अभिषेक, साहुल कुमार और अंकुश।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यूपी योद्धा की उम्मीदें इस मैच में गगन गौड़ा और सुमित से भी काफी ज्यादा होंगी। इसके अलावा महिपाल भी रेडिंग में कमाल कर सकते हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अर्जुन देशवाल, वी अजीत कुमार और अंकुश से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। ये खिलाड़ी टीम के लिए कमाल कर सकते हैं।

सफलता का मंत्र

यूपी योद्धा को जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस अर्जुन देशवाल को ज्यादा प्वॉइंट ना दे। अगर उन्होंने अर्जुन देशवाल को लंबे समय तक मैट से बाहर रखा तो फिर वो मुकाबला अपने नाम कर सकते हैं। वहीं जयपुर की जीत के लिए जरूरी है कि वो यूपी योद्धा के रेडर्स पर दबाव बनाएं, क्योंकि उनका रेडिंग डिपार्टमेंट उतना अच्छा खेल नहीं दिखा रहा है। इसके अलावा रेडिंग में अर्जुन के अलावा बाकी रेडर्स को भी प्वॉइंट लाना होगा।

UP vs JAI के बीच हेड टू हेड आंकड़े

जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा के बीच पीकेएल में अभी तक हेड टू हेड एकदम बराबरी का रहा है। इसकी वजह ये है कि दोनों ही टीमों ने आपस में अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीत हासिल की है और 5 ही मैच में यूपी योद्धा को भी जीत मिली है। इससे पता चलता है कि कितनी कांटे की टक्कर दोनों टीमों के बीच रही है। इस सीजन हालांकि जयपुर की टीम एक बार यूपी योद्धा को हरा चुकी है।

मैच– 10

यूपी योद्धा ने जीता – 5

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 5

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 53-45

न्यूनतम स्कोर – 22-24

क्या आप जानते हैं?

जयपुर पिंक पैंथर्स के दिग्गज रेडर राहुल चौधरी का ये लगातार 10वां सीजन है। वो पीकेएल के आगाज से ही इसमें खेल रहे हैं और पिछले सीजन इसी टीम के साथ चैंपियन भी बने थे।

यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.