Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

देखिए: WWE ने WrestleMania 40 के लिए शानदार ट्रेलर किया रिलीज, Roman Reigns और The Rock एकसाथ मचाएंगे तबाही?

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 12, 2024 at 4:37 PM
Modified at :February 12, 2024 at 4:37 PM
देखिए: WWE ने WrestleMania 40 के लिए शानदार ट्रेलर किया रिलीज, Roman Reigns और The Rock एकसाथ मचाएंगे तबाही?

WWE ने जारी किया WrestleMania 40 का टीजर।

WWE WrestleMania 40 का स्टोरीलाइन बिल्ड-अप दर्शा रहा है जैसे 2024 में रेसलमेनिया कई नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला है। इस इवेंट को प्रोमोट करने की जिम्मेदारी खुद द रॉक (The Rock) अपने हाथों में ले ली है। WrestleMania 40 Kickoff में कोडी रोड्स को थप्पड़ लगाने के कारण द रॉक सुर्खियों में बने हुए हैं।

अब WWE ने रेसलमेनिया 40 को हाइप करने के लिए एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसके जरिए बहुत बड़े सुपरस्टार्स से सुसज्जित एक टैग टीम मैच होने के संकेत दिए गए हैं जिसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) समेत चार दिग्गज रेसलर्स शामिल होंगे।

WWE WrestleMania में होगा रोमन रेंस और द रॉक का टैग टीम मैच?

इस टीज़र वीडियो की शुरुआत में एक तरफ से रोमन रेंस और द रॉक साथ चलकर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ से कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस एकसाथ आ रहे हैं। दोनों टीमों का फेस-ऑफ कहीं ना कहीं पुख्ता संकेत दे रहा है कि WrestleMania 40 Night 1 में द रॉक और रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स टैग टीम मैच देखने को मिल सकता है।

इसी टीज़र में कोडी रोड्स को ये बोलते भी दिखाया गया कि उन्होंने WrestleMania 40 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चैलेंज करने का फैसला लिया है। वहीं ट्रिपल एच ने कहा कि वो रेसलमेनिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले हैं। इस वीडियो ने फैंस का रोमांच भी बढ़ा दिया है और इस बात में कोई संदेह नहीं कि द रॉक और रोमन रेंस vs कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस टैग टीम मैच रेसलमेनिया को ऐतिहासिक बना सकता है।

कोडी रोड्स के पास है अपनी स्टोरी फिनिश करने का मौका

रेसलमेनिया 40 के लिए रोमन रेंस vs कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच ऑफिशियल होने के बाद सब लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि क्या द अमेरिकन नाईटमेयर इस बार अपने पिता का WWE चैंपियन बनने का सपना पूरा कर पाएंगे? क्या वो इस बार WrestleMania 39 की हार का बदला लेकर रोमन रेंस को हराने में सफल हो पाएंगे?

WrestleMania 38 में WWE में वापस आने वाले कोडी रोड्स पिछले दो सालों से चैंपियन बनने के मौके का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार उनके पास शानदार लय है और पहले से कहीं ज्यादा फैंस का सपोर्ट भी है। इस कारण उन्हें अगर WrestleMania 40 में जीत नहीं मिली तो फैंस काफी निराश हो सकते हैं। खैर ये तो समय ही बताएगा कि रोड्स इस ऐतिहासिक उपलब्धि को प्राप्त कर पाएंगे या नहीं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.