Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में क्या अब होगी एक नए Bloodline की शुरुआत, WrestleMania 40 में Roman Reigns का साथ देंगे The Rock?

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 9, 2024 at 4:30 PM
Modified at :February 9, 2024 at 4:30 PM
WWE में क्या अब होगी एक नए Bloodline की शुरुआत, WrestleMania 40 में Roman Reigns का साथ देंगे The Rock?

रोमन रेंस और द रॉक के बीच विवाद की जगह अपनापन नजर आया।

WWE ने WrestleMania 40 के बिल्ड-अप को हाइप करने के लिए WrestleMania 40 Kick Off प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इन्हीं में से एक बड़ा फैसला ये रहा कि इस साल WrestleMania 40 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले सुपरस्टार का नाम कोडी रोड्स होगा और उनके मैच को ऑफिशियल कर दिया गया है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने रेसलमेनिया 40 में द रॉक (The Rock) के साथ मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन द रॉक ने बाहर आकर अनोआ’ई फैमिली ट्री को दिखाकर दर्शाया कि वो और रोमन एक ही परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन इसके साथ ही वो फैंस की भावनाओं के साथ भी खेलते हुए दिखाई दिए।

WrestleMania 40 में क्या होगी एक नए ब्लडलाइन की शुरुआत?

जैसे ही द रॉक और रोमन रेंस ने हाथ मिलाया, तभी 2024 मेंस Royal Rumble विजेता कोडी रोड्स बाहर आए और सबको अहसास करवाया कि रॉयल रंबल विजेता होने के नाते WrestleMania मेन इवेंट को तय करना उनका फैसला है। उन्होंने रोमन रेंस को चैलेंज करते हुए सबको चौंका दिया था।

एक तरफ रोमन रेंस ने द ब्लडलाइन की वाहवाही की, लेकिन कोडी रोड्स ने जे उसो का उदाहरण देकर ट्राइबल चीफ का तंज कसा। विशेष रूप से रोमन रेंस द्वारा डस्टी रोड्स को बीच में लाना द अमेरिकन नाईटमेयर को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसी कारण रोड्स ने रोमन रेंस और द रॉक के दादा का नाम लेकर उनपर तंज कसा।

कोडी रोड्स के कड़वे शब्दों के कारण एकसाथ आए रोमन रेंस और द रॉक?

जैसे ही कोडी रोड्स ने अनोआ’ई फैमिली पर तंज कसना शुरू किया, रोमन रेंस और द रॉक के हाव-भाव बदले हुए नजर आने लगे थे। द अमेरिकन नाईटमेयर ने कहा कि द रॉक और रोमन रेंस के दादा यहां होते तो उन्हें शर्म आ रही होती।

हालांकि रोमन रेंस ने कुछ नहीं बोला लेकिन द रॉक ने कहा कि उनके और रोमन रेंस के अंदर एक ही खून बह रहा है। तभी उन्होंने रोड्स को थप्पड़ जड़ दिया था। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे रोमन रेंस और द रॉक अब साथ आ गए हैं। क्या WrestleMania 40 Kick Off में जो हुआ, उससे ये संकेत मिले हैं कि द रॉक WrestleMania 40 में रोमन रेंस का साथ देते हुए नजर आ सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.