Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

जानिए: WWE Elimination Chamber में होने वाले खतरनाक चैंबर मैच के नियम

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 16, 2024 at 5:22 PM
Modified at :February 16, 2024 at 5:22 PM
जानिए: WWE Elimination Chamber में होने वाले खतरनाक चैंबर मैच के नियम

WWE के चैंबर मैचों में जमकर बवाल देखने को मिलता है।

WWE दुनिया की सबसे पुरानी प्रो रेसलिंग कंपनियों में से एक है और यहां हर साल अलग-अलग तरह के मनोरंजक इवेंट्स फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे होते हैं। Elimination Chamber मैच का इतिहास भी पुराना रहा है, जिसका आइडिया ट्रिपल एच ने दिया था लेकिन इसे स्क्रीन पर एरिक बिशफ ने इंट्रोड्यूस किया था।

एक एलिमिनेशन चैंबर मैच में रिंग के चारों ओर स्टील चेन का ढांचा खड़ा किया जाता है, जिसमें कुल 6 सुपरस्टार्स फाइट करते हैं। आइए यहां जानते हैं एक एलिमिनेशन चैंबर मैच कैसे काम करता है।

Elimination Chamber मैच को लड़ने और जीतने के नियम

एलिमिनेशन चैंबर मैच में रिंग के चारों ओर स्टील चेन का ढांचा तैयार किया जाता है। वहीं रिंग के चारों कोनों पर कांच के पॉड बनाए जाते हैं, जिनमें चार रेसलर्स को बंद कर दिया जाता है। मुकाबले में आमतौर पर कुल 6 रेसलर्स शामिल होते हैं, लेकिन कुछ मौकों पर यह संख्या ज्यादा भी रही है। एक तरफ चार सुपरस्टार्स ग्लास पॉड में बंद होते हैं और बाकी 2 रेसलर्स मैच की शुरुआत करते हैं।

हर पांच मिनट के अंतराल पर एक ग्लास पॉड को खोला जाता है और रेसलर्स एक-दूसरे को पिन या सबमिशन से एलिमिनेट करते हुए ही मैच में बने रह सकते हैं। ये एक नो-डिसक्वालिफिकेशन मैच होता है जिसमें खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं होती।

अगर कोई रेसलर पिन या सबमिशन मूव का शिकार बनता है तो वो एलिमिनेट हो जाएगा। अंत तक रिंग में टिके रहने वाले सुपरस्टार को विजेता घोषित किया जाता है। आमतौर पर इस मैच के विजेता को WrestleMania में कोई चैंपियनशिप मैच दिया जाता है।

WWE में एलिमिनेशन चैंबर मैच का इतिहास

जैसा कि हमने आपको बताया कि एलिमिनेशन चैंबर मैच का आइडिया ट्रिपल एच ने दिया था और टीवी पर इसे एरिक बिशफ ने 2002 में इंट्रोड्यूस किया था। पहले कुछ सालों तक इस तरह के मैच को अलग-अलग पे-पर-व्यू इवेंट्स में करवाया गया। सबसे पहला एलिमिनेशन चैंबर मैच Survivor Series 2002 में हुआ, उसके बाद SummerSlam 2003, New Year Revolution 2005 और 2006, December to Dismember 2006, No Way Out 2008 और 2009 में भी इस मैच को करवाया गया था।

मैच को मिल रही सफलता और शानदार प्रतिक्रियाओं के चलते WWE ने 2010 में Elimination Chamber को एक अलग पे-पर-व्यू का दर्जा दिया। वहीं 2018 में विमेंस रेसलर्स के लिए भी एलिमिनेशन चैंबर मैच की शुरुआत की गई थी।

शुरुआती सालों में हुए एलिमिनेशन चैंबर मैचों में WWE चैंपियनशिप या वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड किया जाता था। इसके अलावा इन मैचों में ECW चैंपियनशिप, टैग टीम टाइटल, विमेंस चैंपियनशिप, यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप को भी डिफेंड किया जा चुका है।

10 मौकों पर Elimination Chamber मैच का उपयोग उसके विजेता को WrestleMania में चैंपियनशिप मैच देने के लिए किया गया है। WWE आज तक 38 बार एलिमिनेशन चैंबर मैच करवा चुकी है, जिनमें से 32 बार मेंस और 6 बार विमेंस रेसलर्स को चैंबर के अंदर लड़ते देखा गया है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.