Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

Elimination Chamber 2024 मैच में जगह बनाने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 20, 2024 at 5:10 PM
Modified at :February 20, 2024 at 5:15 PM
Elimination Chamber 2024 मैच में जगह बनाने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट

दोनों ही चैंबर मैचों में जीतने वाले विजेता Raw के ही मेंस और विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देंगे।

WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) सबसे मनोरंजक इवेंट में से एक है, जिसमें हर बार शानदार हार्डकोर एक्शन देखने को मिलता रहा है। WWE Elimination Chamber 2024 पे-पर-व्यू एक-एक दिन कर पास आ रहा है, जिसके लिए मेंस और विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच का ऐलान किया जा चुका है।

एक तरफ मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच के विजेता को WrestleMania 40 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच मिलेगा। दूसरी ओर विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच को जीतने वाली रेसलर को WrestleMania में विमेंस वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलेगा। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जो अभी तक 2024 के Elimination Chamber मैचों में जगह बना चुके हैं।

मेंस Elimination Chamber मैच:

Men's Elimination Chamber Match 2024
  • ड्रू मैकइंटायर
  • रैंडी ऑर्टन
  • बॉबी लैश्ले
  • एलए नाइट
  • केविन ओवेंस
  • लोगन पॉल

क्वालिफाइंग मैचों की बात करें तो बीते सप्ताह SmackDown में रैंडी ऑर्टन ने सैमी ज़ेन और ड्रू मैकइंटायर ने एजे स्टाइल्स को हराकर चैंबर मैच में जगह बनाई थी। वहीं Raw में इस हफ्ते बॉबी लैश्ले ने ब्रॉन्सन रीड और एलए नाइट ने आईवार को हराकर Elimination Chamber में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

वहीं SmackDown के हालिया एपिसोड में केविन ओवेंस ने डॉमिनिक मिस्टीरियो और लोगन पॉल ने द मिज को हराकर चैंबर मैच में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इसी के साथ अब मेंस चैंबर मैच में हिस्सा लेने वाले सभी सुपरस्टार्स हमें मिल गए हैं।

विमेंस Elimination Chamber मैच:

Women's Elimination Chamber Match WWE
  • बैकी लिंच
  • बियांका ब्लेयर
  • लिव मॉर्गन
  • नेओमी
  • टिफनी स्ट्रैटन
  • रकेल रॉड्रिगेज

विमेंस Eliminnation Chamber मैच में जगह बनाने वाली पहली सुपरस्टार बैकी लिंच रहीं, जिन्होंने Raw में पिछले हफ्ते शायना बैज़लर को हराया था। वहीं SmackDown में बीते सप्ताह मिचीन को हराकर बियांका ब्लेयर ने एलिमिनेशन चैंबर मैच में स्थान पक्का किया। Raw के हालिया इवेंट में लिव मॉर्गन ने ज़ोई स्टार्क को हराकर क्वालिफाई किया है।

इसके बाद स्मैकडाउन के हालिया एपिसोड में टिफनी स्ट्रैटन और लंबे समय बाद WWE में वापसी करने वाली नेओमी ने क्वालिफाई कर लिया है। विमेंस चैंबर मैच के आखिरी स्पॉट के लिए, लास्ट चांस बैटल रॉयल हुआ। इस बैटल रॉयल में रकेल रॉड्रिगेज ने चोट से वापसी करते हुए मैच को अपने नाम किया और चैंबर मैच के लिए क्वॉलीफाई कर लिया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.