Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास के पांच सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 13, 2024 at 12:14 AM
Modified at :April 13, 2024 at 12:14 AM
WWE इतिहास के पांच सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स

इन रेसलर्स की लोकप्रियता पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

WWE एक ऐसा रेसलिंग मंच है जहां आने के बाद हर एक सुपरस्टार बेहद लोकप्रिय हो जाता है, क्योंकि यहां भाग लेने वाले हर सुपरस्टार को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। इस इंडस्ट्री ने हमेशा हर रेसलिंग फैंस को एक्शन के साथ-साथ मनोरंजन भी परोसा और यही चीज फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आई। जिस वजह से इस कंपनी के साथ-साथ यहां काम करने वाले सुपरस्टार्स भी लोकप्रिय हो गए, और उन्हे फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाने लगा।

इस कंपनी से कई महान रेसलर का जन्म हुआ, जिन्हें आज भी फैंस इन रिंग एक्शन में देखना चाहते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं और इसकी वजह से उनका शानदार अंदाज और काम जिसने उन्हें सबसे मशहुर कर दिया। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको WWE इतिहास के पांच सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिनकी लोकप्रियता फैंस के बीच काफी ज्यादा है।

ये हैं WWE के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स:

5. हल्क होगन

Hulk Hogan WWE

हल्क होगन सबसे लोकप्रिय प्रोफेशनल रेसलर्स में से एक हैं। उनका व्यक्तित्व और रेसलिंग कौशल शुरु से ही काफी बढ़िया है, यही कारण है कि कंपनी में उनकी गिनती सबसे महान बेबीफेसों में से एक में होती है। 90 के दशक में उन्होंने काफी शानदार काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई, एक तरह से उस समय वह कंपनी के मुख्य रेसलर हुआ करते थे।

द बिग बॉस मैन, अल्टीमेट वॉरियर, द होन्की टोंक मैन, टेड डिबाएस, अर्थक्वेक, द अंडरटेकर, योकोज़ुना, साइको सिड और रिक फ्लेयर के साथ होगन का झगड़ा उस समय के दौरान बहुत लोकप्रिय था। उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में कंपनी को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाई, यही कारण है कि वह कंपनी के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स में से एक हैं।

4. “स्टोन कोल्ड” स्टीव ऑस्टिन

Stone Cold Steve Austin WWE

“स्टोन कोल्ड” स्टीव ऑस्टिन (“Stone Cold” Steve Austin) 1990 से 2000 के दशक की शुरुआत में WWE के सबसे लोकप्रिय रेसलर्स में से एक थे। The Rock के साथ उनकी राइवलरी को आज भी WWE के इतिहास के सबसे अच्छे झगड़ों में से एक माना जाता है।

Stone Cold इस कंपनी के इतिहास में सबसे बढ़िया और लोकप्रिय रेसलर्स में से एक हैं, उनका घमंड और शानदार अंदाज उनके व्यक्तित्व को और निखारता था। इसके अलावा उनका इन रिंग कौशल और माइक के साथ सेगमेंट भी बहुत अच्छा होता था, जिसे दर्शक बहुत पसंद करते थे। वहीं 3:16 को कौन भूल सकता है वो उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण था। इसके अलावा उनका अनोखा स्वभाव और किसी को कभी भी ‘Stunner’ मूव दे देना उन्हें WWE इतिहास के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक बनाती है।

3. द रॉक

The Rock WWE

Dwayne Johnson जो WWE में “The Rock” के नाम से जाने जाते हैं वो एक अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर होने के साथ-साथ मशहूर अभिनेता भी हैं। उन्होंने एटीट्यूड एरा के समय काफी जबरदस्त काम किया था, जिस वजह से उनका रेसलिंग करियर सफल हो पाया। Rock भले ही इस समय एक्टिव इन-रिंग कंपटीटर नहीं हों लेकिन आज भी वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स की सूची में शामिल किए जाते हैं।

जिसकी वजह है इतने सालों तक इस इंडस्ट्री में रहते हुए कई दिग्गज सुपरस्टार को हराना, इसके अलावा उन्होंने WWE के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। The Rock की लोकप्रियता हमें इंस्टाग्राम के माध्यम से भी पता चलती है, इस समय वो सबसे पसंदीदा और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले रेसलर हैं उनके करीब 386 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

2. WWE दिग्गज द अंडरटेकर

The Undertaker reveals shocking facts about his injuries and health in last eight years of his WWE career

द अंडरटेकर अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनका एंट्री लेने का तरीका हमेशा यादगार रहता था। उनके 30 साल तक चले करियर ने कई पीढ़ियों के रेसलर्स को प्रोत्साहित किया है। भारत या किसी अन्य देश में ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग से जुड़े महान रेसलर्स भी द अंडरटेकर के काम के फैन रहे हैं और उन्हें बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

1. जॉन सीना

John Cena WWE

John Cena सबसे लोकप्रिय अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर और एक अच्छे अभिनेता हैं। वह WWE के शीर्ष चेहरों में से एक हैं और उन्होंने काफी लंबे समय तक अकेले अपने कंधों पर इस कंपनी को चलाया है। लेकिन अब John Cena एक पार्ट टाइम WWE चेहरे और फुल टाइम अभिनेता बन गए हैं और वो इस इंडस्ट्री में साल में सिर्फ एक या दो बार ही नजर आते हैं। इसके बावजूद हमेशा फैंस को बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार रहता है और वो जब भी वापस आते हैं, तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं।

इसके अलावा Cena 16 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं और सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने के मामले में Ric Flair के साथ पहले स्थान पर हैं। John Cena के दुनिया भर में प्रशंसक हैं और कई लोगों के लिए वो एक प्रेरणा भी रहे हैं। WWE का नाम सुनते ही बच्चों को सबसे पहले John Cena ही याद आते हैं, इन कारणों के चलते ही उनकी लोकप्रियता का पता चलता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.