Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा बार किया है WrestleMania को मेन इवेंट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 7, 2024 at 8:20 AM
Modified at :April 7, 2024 at 8:20 AM
टॉप पांच WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा बार किया है WrestleMania को मेन इवेंट

WWE WrestleMania एक ऐसा इवेंट है जो पिछले करीब चार दशकों से हर साल फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। आज के दौर में रेसलमेनिया बहुत बड़ा इवेंट बन चुका है, जिसका आयोजन लगातार दो दिनों तक होता है। किसी पे-पर-व्यू को मेन इवेंट करना किसी रेसलर के लिए एक खास लम्हा होता है, लेकिन WrestleMania को हेडलाइन करना किसी सपने के सच होने जैसा होता है।

WWE के इतिहास में ऐसे कई सुपरस्टार्स रहे हैं, जिन्होंने एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई बार रेसलमेनिया को हेडलाइन किया। इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार WrestleMania को मेन इवेंट किया है।

इन WWE सुपरस्टार्स ने किया है सबसे ज्यादा बार WrestleMania को मेन इवेंट:

5. जॉन सीना – 5 बार

John Cena WWE

जॉन सीना को WWE में अपने पैर पसारने में कई साल लगे, लेकिन कुछ ही सालों में वो सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बनकर उभरे। उन्होंने पहली बार रेसलमेनिया को साल 2006 में मेन इवेंट किया था, जहां उन्होंने ट्रिपल एच को हराकर अपनी WWE चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। वहीं उनका अभी तक आखिरी WrestleMania मेन इवेंट मैच 2013 में द रॉक के खिलाफ आया, जिसमें वो द रॉक के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप हार गए थे। जॉन सीना ने आज तक लड़े पांच WrestleMania मेन इवेंट मैचों में से तीन बार जीत दर्ज की है।

4. द अंडरटेकर – 5 बार

The Undertaker WWE

द अंडरटेकर ने 1990 में WWE डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें WrestleMania को पहली बार हेडलाइन करने के लिए 7 साल इंतज़ार करना पड़ा। WrestleMania 13 के मेन इवेंट में उन्हें साइको सिड के खिलाफ जीत मिली थी। 2020 में रेसलमेनिया का आयोजन 2 दिनों तक करवाया गया, जहां Night 1 को द अंडरटेकर vs एजे स्टाइल्स मैच ने मेन इवेंट किया था। इस मैच में द अंडरटेकर विजयी रहे और ये उनके करियर का आखिरी मैच भी रहा। अंडरटेकर ने कुल पांच बार रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया है, जिनमें से उन्हें चार बार जीत मिली है।

3. ट्रिपल एच – 7 बार

Triple H WWE

ट्रिपल एच ने साल 2000 में हुए WrestleMania 16 को हेडलाइन किया था, जो उनका पहला रेसलमेनिया मेन इवेंट रहा। इस इवेंट में उन्होंने फैटल-4-वे एलिमिनेशन मैच को जीतकर WWE चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। ट्रिपल एच ने आज तक 7 बार WrestleMania के मेन इवेंट में मैच लड़ा है, जिनमें से उन्हें तीन बार जीत मिली है। उनका आखिरी WrestleMania मेन इवेंट मैच 2016 में आया, जहां रेसलमेनिया 32 में उन्होंने रोमन रेंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

2. हल्क होगन – 8 बार

Hulk Hogan WWE

WWE के इतिहास में आज तक सबसे ज्यादा रेसलमेनिया मेन इवेंट मैच लड़ने का रिकॉर्ड हल्क होगन के नाम है। वो 1985 में हुए सबसे पहले WrestleMania मेन इवेंट का हिस्सा रहे, जिसमें उनकी और मिस्टर टी की टीम को जीत मिली थी। उसके बाद उन्होंने अगले 2 रेसलमेनिया इवेंट्स को भी हेडलाइन किया। उन्होंने आखिरी बार साल 1993 में रेसलमेनिया को हेडलाइन किया था। हल्क होगन 8 बार WrestleMania मेन इवेंट मैच लड़ चुके हैं, जिनमें उन्होंने 7 बार जीत हासिल की है।

1. रोमन रेंस – 9 बार

WWE Roman Reigns

रोमन रेंस से जुड़ा ये तथ्य आपको चौंका सकता है कि उन्होंने आज तक 10 WrestleMania मैच लड़े हैं, जिनमें से उन्होंने 7 बार इस इवेंट को हेडलाइन किया है। उन्होंने पहली बार 2015 में रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया, जिसमें उनका सामना ब्रॉक लैसनर से हुआ लेकिन अंत में सैथ रॉलिंस ने Money in the Bank ब्रीफकेस कैशइन करते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली थी। उनका आखिरी WrestleMania मेन इवेंट 2023 में आया, जिसमें उन्होंने कोडी रोड्स को हराया था। रोमन रेंस ने आज तक लड़े 7 WrestleMania मेन इवेंट मैचों में 5 बार जीत दर्ज करने में सफलता पाई है।

WrestleMania 40 में भी रोमन रेंस ने दो बार यानी की नाइट 1 और 2 को मेन इवेंट किया सबसे पहले उन्होंने रॉक के साथ एक टैग टीम मैच में हिस्सा लिया और कोडी और सैथ के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसके बाद उन्होंने नाइट 2 में कोडी के खिलाफ रिकॉर्ड 9वीं बार रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement