IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो खलील अहमद को CSK में कर सकते हैं रिप्लेस

आईपीएल 2026 के बीच में खलील अहमद को गंभीर चोट लग गई।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। खलील को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई थी।
खलील ने इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में शानदार शुरुआत की थी और पावरप्ले में टीम को सफलता दिला रहे थे। उनके बाहर होने से अब CSK के बॉलिंग अटैक पर काफी दबाव बढ़ेगा। खलील के बाहर होने के बाद अब चेन्नई जल्द ही उनके आधिकारिक रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है।
तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में खलील अहमद की जगह ले सकते हैं।
1. आकाश मधवाल

मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके आकाश मधवाल फिलहाल रिप्लेसमेंट की रेस में सबसे आगे हैं। उनके पास सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर्स में विकेट निकालने की अद्भुत क्षमता है। 2023 के एलिमिनेटर में 5 रन देकर 5 विकेट लेने वाला उनका स्पेल आज भी फैंस को याद है। मधवाल का अनुभव CSK के डेथ बॉलिंग संकट को दूर कर सकता है।
2. आरएस अंबरीश

अगर चेन्नई किसी ऐसे युवा खिलाड़ी पर दांव लगाना चाहती है जो भविष्य में टीम का बड़ा सितारा बन सके, तो आरएस अंबरीश एक बेहतरीन विकल्प हैं। अंबरीश एक उभरते हुए डोमेस्टिक ऑलराउंडर हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी और खेल की समझ से काफी प्रभावित किया है।
आईपीएल 2026 की नीलामी में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं खरीदा। वह न केवल तेज गेंदबाजी में धार लाते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। ऐसे में अंबरीश चेन्नई के लिए एक लंबी रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं।
3. सिमरजीत सिंह

सिमरजीत सिंह के पास आईपीएल का अनुभव है। वह जानते हैं कि बड़े मंच पर दबाव को कैसे झेलना है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की सबसे बड़ी ताकत है, कि वह अपनी हार्ड लेंथ और अतिरिक्त उछाल से बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को परेशान करते है।
30 लाख के बेस प्राइस वाले सिमरजीत पहले भी आईपीएल सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए उन्हें टीम के साथ ढलने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। अनुभव और करंट फॉर्म को देखते हुए, सिमरजीत टीम के लिए एक अच्छा विकल्प हैं जिन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है।
बता दें, खलील अहमद के बिना अब चेन्नई सुपर किंग्स को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान गायकवाड़ किस खिलाड़ी को खलील की जगह खिलाते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.