3 खिलाड़ी जो विराट कोहली के नहीं खेलने पर RCB की प्लेइंग 11 में ले सकते हैं उनकी जगह

विराट कोहली की फिटनेस पर इस समय हर किसी की नजरें बनी हुई हैं।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए RCB के पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने 50 रनों की शानदार पारी तो खेली, लेकिन दूसरी पारी में वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे।
जानकारी के मुताबिक, विराट को एंकल में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह पूरे समय डगआउट में ही बैठे थे। उनकी जगह जैकब बेथेल ने सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में फील्डिंग की। हालांकि, मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने उनकी चोट पर अपडेट दिया है।
बता दें, दोनों ही खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि विराट ठीक हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी चोट गंभीर नहीं लग रही है और टीम को उम्मीद है कि वह 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे। लेकिन अगर मैनेजमेंट उन्हें आराम देने का फैसला करता है, तो ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह ओपनिंग कर सकते हैं? आइए जानते हैं-
ये तीन खिलाड़ी विराट के नहीं खेलने पर कर सकते हैं उन्हें रिप्लेस-
1. वेंकटेश अय्यर
विराट की गैरमौजूदगी में ओपनिंग की सबसे पहली पसंद वेंकटेश अय्यर होंगे। RCB ने ऑक्शन में उन पर भारी दांव इसी वजह से लगाया था कि उनके पास टॉप ऑर्डर में एक अनुभवी भारतीय विकल्प रहे। वेंकटेश के पास पावरप्ले में तेज गति से रन बनाने और पारी को गहराई देने का अनुभव है। फिल साल्ट के साथ उनकी लेफ्ट-राइट जोड़ी काफी असरदार हो सकती है।
2. जैकब बेथेल

इंग्लैंड के इस युवा खिलाड़ी ने मुंबई के खिलाफ मैच में विराट की जगह फील्डिंग की थी, लेकिन अगर विराट नहीं खेलते हैं, तो उन्हें मुख्य प्लेइंग-11 में बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। जैकब अपने ‘फियरलेस’ अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अगर टीम मैनेजमेंट आक्रामक क्रिकेट जारी रखना चाहता है, तो जैकब एक बेहतरीन ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ साबित हो सकते हैं।
3. विहान मल्होत्रा:
युवा विहान मल्होत्रा के लिए यह एक सुनहरा मौका हो सकता है। U19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विहान को विराट कोहली का एक बड़ा प्रशंसक और उनकी तरह ही खेलने वाला बल्लेबाज माना जाता है। अगर टीम किसी नए टैलेंट को बड़े मंच पर परखना चाहती है, तो विहान को ओपनिंग या नंबर 3 पर आजमाया जा सकता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.