Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

5 युवा प्लेयर जिनके लिए अगले पीकेएल ऑक्शन में महंगी बोली लग सकती है

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :May 25, 2022 at 11:43 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
5 युवा प्लेयर जिनके लिए अगले पीकेएल ऑक्शन में महंगी बोली लग सकती है

(Courtesy : PKL)

इन युवा खिलाड़ियों के लिए टीमें काफी दिलचस्पी दिखा सकती हैं।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) दुनिया की सबसे बड़ी कबड्डी लीग है। इस लीग के अब तक कुल 8 सीजन संपन्न हो चुके हैं और इस दौरान कई दिग्गज प्लेयर निकलकर सामने आए। पीकेएल की सबसे खास बात ये है कि इसमें कई युवा और होनहार प्लेयर्स को मौका मिलता है। हर साल कई यंग प्लेयर्स निकलकर पीकेएल से सामने आते हैं और यहां पर अच्छा प्रदर्शन करके अपना एक अलग मुकाम हासिल करते हैं। पीकेएल के 8वें सीजन में भी कई युवा प्लेयर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने अपने गेम से एक अलग छाप छोड़ी और अगले सीजन इनके ऊपर सभी टीमों की निगाहें होंगी। हम आपको ऐसे ही 5 प्लेयर्स के बारे में बताते हैं।

मोहित गोयत (पुनेरी पलटन)

पुनेरी पलटन के लिए खेलने वाले मोहित गोयत ने अपने डेब्यू सीजन में ही सबको काफी प्रभावित किया। उन्होंने कुल मिलाकर 21 मुकाबले खेले और 187 प्वॉइंट हासिल किए। उनका स्ट्राइक रेट 55 प्रतिशत रहा। डू और डाई रेड में वो सीजन-8 के सबसे सफल रेडर साबित हुए और कुल 49 प्वॉइंट हासिल किए। मोहित गोयत को एक सीजन खेलने का अनुभव भी हो गया है और ऐसे में अगले साल वो और मैच्योर होकर मैदान में उतरेंगे। ऐसे में किसी भी टीम के लिए वो मेन रेडर की भूमिका निभा सकते हैं और इसी वजह से उनके लिए ऑक्शन में कई टीमें महंगी बोली लगा सकती हैं।

रिंकू (यू-मुम्बा)

रिंकू की अगर बात करें तो पीकेएल के 8वें सीजन में वो यू-मुम्बा के सबसे सफल डिफेंडर रहे। उन्होंने बीते पीकेएल सीजन 22 मैचों में 60 प्वॉइंट हासिल किए और ओवरऑल इस लिस्ट में छठे पायदान पर रहे। अगर उन्हें किसी और डिफेंडर का अच्छा साथ मिलता तो यू-मुम्बा की टीम और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। रिंकू के अंदर कई तरह की बेहतरीन स्किल है। ऐसे में अगर यू-मुम्बा उन्हें रिलीज करती है तो वो कई टीमों के निशाने पर होंगे। उन्हें हासिल करने के लिए ऑक्शन के दौरान होड़ देखने को मिल सकती है।

गुमान सिंह (पटना पाइरेट्स)

गुमान सिंह का ये सिर्फ दूसरा ही पीकेएल सीजन था लेकिन उन्होंने जिस तरह से अपनी स्किल का बेहतरीन नमूना पेश किया उससे उनके अंदर भविष्य के स्टार की झलक मिलती है। पटना पाइरेट्स की तरफ से खेलने वाले गुमान सिंह ने 10 मैचों में कुल मिलाकर 27 प्वॉइंट हासिल किए और इस दौरान एक सुपर-10 भी लगाया। गुमान सिंह ने प्वॉइंट्स तो भले ही काफी कम लिए लेकिन उन्होंने दिखाया कि अगर उन्हें लगातार मौका मिले तो वो एक बेहतरीन असिस्ट रेडर की भूमिका निभा सकते हैं। अहम मौकों पर वो प्वॉइंट्स लेने में माहिर हैं। ऐसे में उनके लिए भी आगामी पीकेएल सीजन लंबी बोली लग सकती है।

राकेश (गुजरात जायंट्स)

गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए राकेश ने पीकेएल के 8वें सीजन में सबसे ज्यादा प्वॉइंट हासिल किए। उन्होंने 22 मैचों में 140 प्वॉइंट हासिल किए और टीम की तरफ से मेन रेडर की भूमिका निभाई। लंबे-चौड़े कद का होने की वजह से उनको एक्स्ट्रा एडवांटेज मिलता है और वो आसानी से रनिंग-हैंड टच कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास स्पीड भी है जो उन्हें एक बेहतरीन रेड बनाती है। राकेश के लिए भी अगले पीकेएल सीजन कई टीमें बोली लगा सकती हैं।

भरत (बेंगलुरू बुल्स)

युवा रेडर भरत का परफॉर्मेंस पीकेएल के 8वें सीजन में बेंगलुरु बुल्स के लिए एक बड़ा पॉजिटिव प्वॉइंट रहा। वो एक उभरते हुए प्लेयर के तौर पर सामने आए। उन्होंने 23 मैचों में 129 प्वॉइंट हासिल किए और पवन सेहरावत का रेडिंग डिपार्टमेंट में बखूबी साथ दिया। इसके अलावा उनकी खास बात ये है कि वो डिफेंस में भी प्वॉइंट लेने में माहिर हैं। ऐसे में किसी भी टीम के लिए वो उपयोगी प्लेयर साबित हो सकते हैं। इसीलिए कई टीमें उनके लिए आगामी ऑक्शन में बोली लगा सकती हैं।

For more updates, follow Khel Now on TwitterInstagram and Facebook.

ADITYA RAJ
ADITYA RAJ

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.