हरियाणा में 21 जुलाई से खेला जाएगा 69वाँ सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप

(Courtesy : PKL)
इस बार टूर्नामेंट 4 दिनों तक चलेगा।
सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के 69वें सीजन का ऐलान हो गया है। अमैच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शेड्यूल का ऐलान किया और साथ ही ये भी कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी ये टूर्नामेंट केवल मेंस के लिए ही होगा। वुमेंस चैंपियनशिप का आयोजन बाद में अलग वेन्यू पर किया जाएगा।
कब और कहां होगा टूर्नामेंट का आयोजन ?
सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप इस बार 21 जुलाई से 24 जुलाई तक हरियाणा के चरखी दादरी में खेला जाएगा। चार दिनों तक प्रमुख टीमों के बीच कई जबरदस्त मुकाबले खेले जाएंगे और इसके लिए हर स्टेट की टीम का भी ऐलान हो रहा है।
पीकेएल के कई दिग्गज सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खेलेंगे
पीकेएल के कई सितारे इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को इंडियन नेशनल कबड्डी टीम के लिए चुना जा सकता है। खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के आधार पर उनका चयन होगा।
इंडियन रेलवे डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगा। पिछली बार टीम ने सर्विसेज को 44-23 से हराकर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता था। पिछला सीजन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में खेला गया था। अप्रैल में हुए टूर्नामेंट में कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया था।
वुमेंस मुकाबलों की अगर बात करें तो 68वें सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन चरखी दादरी के ओपन स्टेडियम में हुआ था। वुमेंस टूर्नामेंट का टाइटल हिमाचल प्रदेश ने जीता था। उन्होंने रेलवे को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 33-31 से हराया था।
For more updates, follow Khel Now on Twitter, Instagram and Facebook.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.