Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले मौजूदा सुपरस्टार्स की लिस्ट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 13, 2024 at 12:52 AM
Modified at :April 13, 2024 at 12:52 AM
WWE इतिहास में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले मौजूदा सुपरस्टार्स की लिस्ट

इस सूची में कंपनी के कई बड़े सुपरस्टार्स का नाम शामिल हैं।

WWE का भार साल 1982 में विंस मैकमैहन ने अपने कंधों पर संभाला था, लेकिन इसका इतिहास उससे भी बहुत पुराना रहा है। यहां काम करते हुए कई युवा रेसलर्स ने बहुत बड़े सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया है। हल्क होगन, द रॉक से लेकर जॉन सीना और रोमन रेंस समेत कई सुपरस्टार्स ने नियमित रूप से अपने प्रतिद्वंदियों को धराशाई करने का काम किया। यहां लगातार इवेंट्स में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 7 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्होंने इस कंपनी के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज की हैं।

इन सुपरस्टार्स के नाम दर्ज है WWE इतिहास में सबसे ज्यादा जीत:

7. रोमन रेंस – 1000 जीत

रोमन रेंस पिछले 10 साल में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने बेबीफेस के रूप में अपने प्रतिद्वंदियों को हराया है, लेकिन हील किरदार में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों पर दबदबा बनाकर रखा है। खासतौर पर पिछले 3-4 साल में उन्होंने अधिकांश मैचों को जीता है। वो इतिहास के सबसे महान चैंपियंस में से एक हैं और अब तक 1000 जीत दर्ज कर चुके हैं।

6. सैथ रॉलिंस – 1089 जीत

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के मेन रोस्टर करियर की शुरुआत एक ही समय पर हुई थी, लेकिन दोनों के बीच अंतर ये है कि रॉलिंस पार्ट-टाइम नहीं बल्कि फुल-टाइम काम करते आए हैं। वो अपने करियर में 5 बार वर्ल्ड चैंपियन, कई बार टैग टीम चैंपियन बनने के अलावा इंटरकॉन्टिनेंटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। वो निरंतर वीकली इवेंट्स और चैंपियनशिप मैचों में जीत दर्ज करते आए हैं और आज तक 1089 जीत दर्ज कर चुके हैं।

5. शेमस – 1113 जीत

शेमस के WWE करियर को बहुत जल्द 2 दशक पूरे हो जाएंगे और इस लंबे सफर में शेमस इस कंपनी के प्रति समर्पित रहे हैं। वो मेन रोस्टर पर आने के कुछ ही महीनों बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन चुके थे और आगे चलकर दिग्गज रेसलर्स में से एक बने। उन्होंने दूसरे रेसलर्स को पुश दिलाने में महारत हासिल है और टैग टीम चैंपियन बनने के अलावा भी कई टाइटल्स जीत चुके हैं। उन्होंने 2009 में मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्होंने ढेरों उपलब्धियां हासिल करने के अलावा 1113 मैच जीते हैं।

4. रैंडी ऑर्टन – 1289 जीत

रैंडी ऑर्टन के पिता भी रेसलर हुआ करते थे और अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वो अब तक 14 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और अपने जीवन के 20 से भी ज्यादा साल WWE को समर्पित किए हैं। उन्होंने अपने में आज तक 1289 जीत दर्ज की हैं और उनकी उम्र और फिटनेस को देखते हुए ये संख्या आने वाले सालों में बढ़ने वाली है।

3. एजे स्टाइल्स – 1370 जीत

एजे स्टाइल्स ने साल 2016 में WWE को जॉइन किया था, लेकिन उससे पहले भी उन्होंने कई प्रो रेसलिंग कंपनियों के लिए काम किया है। वो ढाई दशकों से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और इस ऐतिहासिक सफर में उन्होंने 1370 जीत दर्ज की हैं। वो आज WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं और कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि भी हासिल कर चुके हैं।

2. रे मिस्टीरियो – 1598 जीत

रे मिस्टीरियो चाहे आज भी बहुत युवा दिखाई देते हों, लेकिन वो 3 दशकों से भी ज्यादा समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वो इंडस्ट्री के सबसे महान रेसलर्स में से एक हैं और अब भी WWE में काम करते हुए अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वो हालांकि बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं, लेकिन ये तथ्य आपको चौंका सकता है कि उनके नाम आज तक 1598 जीत हैं।

1. जॉन सीना – 1799

द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के WWE छोड़ने के बाद कंपनी को एक नए चेहरे की जरूरत थी। ऐसे में जॉन सीना कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आए। वो अब एक पार्ट-टाइम रेसलर बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने करीब 15 सालों तक WWE को अपनी सेवाएं दी. इस लंबे सफर में उन्होंने 1799 जीत दर्ज की हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement