Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

कोडी रोड्स के पिता को हरा चुके हैं एजे स्टाइल्स, अब WWE Backlash में उनके पुत्र को करना चाहेंगे चित

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 20, 2024 at 5:29 PM
Modified at :April 21, 2024 at 6:29 AM
कोडी रोड्स के पिता को हरा चुके हैं एजे स्टाइल्स, अब WWE Backlash में उनके पुत्र को करना चाहेंगे चित

एलए नाइट को हरा कर नंबर 1 कन्टेंडर बने एजे स्टाइल्स।

WWE SmackDown के हालिया इवेंट की शुरुआत एक ऐसे मैच से हुई, जिसका विजेता कोडी रोड्स का अगला चैलेंजर बनने वाला था। एलए नाइट और एजे स्टाइल्स का नंबर-1 कंटेंडर मैच हुआ, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखा गया। रिंगसाइड पर भी उनकी फाइट हुई और अनाउंस टेबल का भी सहारा लिया।

मैच में एक मौके पर नाइट अपना फिनिशिंग मूव BFT लगाने वाले थे, लेकिन एजे स्टाइल्स उससे बच निकले। स्टाइल्स ने रेफरी की नजरों से बचते हुए मेगास्टार की आंखों पर हमला कर दिया था। यहां से स्टाइल्स ने फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया और पिन के जरिए जीत दर्ज की। अब फ्रांस में होने वाले पे-पर-व्यू इवेंट WWE Backlash France में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स को एजे स्टाइल्स को अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा। ये WrestleMania 40 में रोमन रेंस के खिलाफ जीत के बाद पहला मौका होगा जब द अमेरिकन नाइटमेयर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने रिंग में उतरेंगे।

एजे स्टाइल्स अपने करियर में 2 बार WWE चैंपियन रहे हैं और अब उनके पास तीसरी बार टाइटल जीतने का अवसर होगा। हील किरदार में स्टाइल्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन SmackDown में उन्होंने जिस तरीके से एलए नाइट के खिलाफ जीत दर्ज की है, उससे संकेत मिले हैं कि Backlash के चैंपियनशिप मैच में मेगास्टार दखल दे सकते हैं। इससे पहले कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स कभी किसी सिंगल्स मैच में आमने-सामने नहीं आए हैं, इसलिए इतिहास में उनका पहला सिंगल्स मैच प्रो रेसलिंग जगत में धमाल मचाने को तैयार होगा।

कोडी रोड्स के पिता को हरा चुके हैं एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स पिछले 25 साल से भी ज्यादा समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। चाहे उनका आज तक कोडी रोड्स से मैच नहीं हुआ है, लेकिन उनके पिता डस्टी रोड्स से भिड़ चुके हैं। स्टाइल्स और डस्टी रोड्स NWA में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 3 बार रिंग शेयर कर चुके थे। उनकी पहली भिड़ंत सितंबर 2003 में हुई थी, जहां उनके मैच में ‘बंकहाउस’ की शर्त जुड़ी हुई थी लेकिन उनका मुकाबला नो कॉन्टेस्ट करार दे दिया गया था। इसके अलावा उससे कुछ ही दिनों बाद डस्टी रोड्स और जैफ जैरेट ने टीम बनाकर एजे स्टाइल्स और विंस रूसो की टीम को मात दी थी।

अक्टूबर 2003 में एजे स्टाइल्स और डस्टी रोड्स दूसरी बार किसी सिंगल्स मैच में आमने-सामने आए। इस बार उनके मैच में NWA वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल भी दांव पर लगा था और इस बार स्टाइल्स जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। स्टाइल्स को कोडी रोड्स के खिलाफ Backlash France में मानसिक बढ़त प्राप्त होगी क्योंकि वो द अमेरिकन नाइटमेयर के पिता को हरा चुके हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.