Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

पहली बार कप्तानी करते हुए आईपीएल का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 23, 2026 at 11:10 PM
Modified at :March 23, 2026 at 11:10 PM
पहली बार कप्तानी करते हुए आईपीएल का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL में अब तक 4 कप्तानों ने पहली बार टीम की कमान संभालते ही खिताब जीतकर इतिहास रचा है।

आईपीएल में कप्तानी करना सिर्फ मैदान पर फैसले लेने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह टीम मैनेजमेंट, दबाव और लगातार प्रदर्शन का संतुलन होता है। ऐसे में पहली बार कप्तानी करते हुए ट्रॉफी जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

आईपीएल इतिहास में कुछ ही कप्तान ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पहली बार कप्तानी करते हुए ही टीम को चैंपियन बना दिया हो। इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है, जबकि एक विदेशी कप्तान ने भी यह कारनामा किया है। इसी कड़ी में यहां हम आपको पहली बार कप्तानी करते हुए आईपीएल का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बताने जा रहे हैं।

आईपीएल का पहला संस्करण किसने जीता था?

राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहला संस्करण जीता था।

ये हैं पहली बार कप्तानी करते हुए आईपीएल का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

कप्तानआईपीएल का संस्करणटीम
शेन वॉर्नआईपीएल 2008राजस्थान रॉयल्स
रोहित शर्माआईपीएल 2013मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्याआईपीएल 2022गुजरात टाइटंस
रजत पाटीदारआईपीएल 2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

1. शेन वॉर्न (2008)

Shane Warne
Shane Warne. (Image source: IPL)

शेन वॉर्न ने आईपीएल के पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए इतिहास रच दिया था। उस समय टीम में बड़े नामों की कमी थी, लेकिन वॉर्न ने युवा और घरेलू खिलाड़ियों के साथ संतुलित टीम तैयार की।

राजस्थान रॉयल्स ने पूरे सीजन में 16 मैच खेले, जिसमें से 14 में जीत दर्ज की और सिर्फ 2 मुकाबले गंवाए। फाइनल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत की खास बात यह रही कि टीम पूरी तरह अंडरडॉग मानी जा रही थी, लेकिन वॉर्न की रणनीति और नेतृत्व ने उसे चैंपियन बना दिया।

2. रोहित शर्मा (2013)

Rohit Sharma poses with the IPL titles won for MI
Rohit Sharma poses with the IPL titles. (Image Source: Mumbai Indians)

रोहित शर्मा को 2013 सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी। उस समय टीम को नए नेतृत्व की जरूरत थी और रोहित ने इस जिम्मेदारी को तुरंत संभाल लिया।उन्होंने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस को पहला IPL खिताब दिलाया। यह जीत टीम के लिए खास थी, क्योंकि पिछले कई सालों से वह ट्रॉफी के करीब पहुंचकर चूक रही थी।

इस खिताब के बाद मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ और टीम ने आगे चलकर कई और ट्रॉफी जीतीं। रोहित शर्मा की कप्तानी इस सफलता की सबसे बड़ी वजह रही।

3. हार्दिक पांड्या (2022)

GT, Gujarat Titans, hardik pandya, Indian Premier League, Indian Premier League 2023, IPL, IPL 2023, mi, Mumbai Indians, Rohit Sharma, Shubman Gill, suryakumar yadav, आईपीएल, आईपीएल 2023, इंडियन प्रीमियर लीग, इंडियन प्रीमियर लीग 2023
Hardik Pandya led GT to their title win in 2022.

हार्दिक पांड्या को 2022 में नई टीम गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपी गई थी। एक नई फ्रेंचाइजी के साथ पहली बार कप्तानी करना आसान नहीं होता, लेकिन पांड्या ने शुरुआत से ही टीम को सही दिशा दी।

उन्होंने पूरे सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया और टीम को सीधे खिताब तक पहुंचाया। यह गुजरात टाइटंस का पहला ही सीजन था और उन्होंने पहली बार में ही ट्रॉफी जीत ली। अगले सीजन में भी उनकी टीम फाइनल तक पहुंची, जिससे यह साफ हो गया कि पांड्या की कप्तानी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

4. रजत पाटीदार (2025)

Rajat Patidar, RCB, IPL 2025
Rajat Patidar of Royal Challengers Bengaluru. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

रजत पाटीदार को 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी सौंपी गई थी। इससे पहले टीम कई बार फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में असफल रही थी।

पाटीदार ने अपनी पहली कप्तानी में ही टीम को चैंपियन बना दिया और लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म किया। उनकी कप्तानी में टीम ने पूरे सीजन में संतुलित और आक्रामक क्रिकेट खेला। इस जीत के साथ ही टीम के कई बड़े खिलाड़ियों का सपना भी पूरा हुआ। अब पाटीदार के सामने इस सफलता को आगे भी बनाए रखने की चुनौती है।

आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी करते हुए खिताब जीतना आसान नहीं होता। इसके लिए सही रणनीति, टीम मैनेजमेंट और दबाव में फैसले लेने की क्षमता जरूरी होती है। इन चारों कप्तानों ने यह साबित किया है कि अगर नेतृत्व सही हो, तो नई शुरुआत भी सीधे ट्रॉफी तक पहुंच सकती है। IPL 2026 में भी सभी की नजर ऐसे ही नए कप्तानों पर रहेगी।

आईपीएल का पहला संस्करण किसने जीता था?

राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहला संस्करण जीता था।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.