Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में चेज करते हुए विराट कोहली द्वारा बनाए गए शतकों की पूरी लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 18, 2026 at 5:23 PM
Modified at :May 18, 2026 at 5:23 PM
आईपीएल में चेज करते हुए विराट कोहली द्वारा बनाए गए शतकों की पूरी लिस्ट
Advertisement

विराट कोहली ने आईपीएल में रन चेज करते हुए अब तक तीन शतक लगाए हैं।

आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम सबसे सफल बल्लेबाजों में लिया जाता है। उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। खासकर रन चेज करते समय कोहली का रिकॉर्ड और भी ज्यादा शानदार नजर आता है।

‘चेज मास्टर’ विराट ने आईपीएल में रन चेज करते हुए अब तक 3 शतक लगाए हैं और तीनों ही मैचों में उनकी टीम को जीत मिली है। हाल ही में आईपीएल 2026 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रन चेज करते हुए नाबाद शतक जड़ा। इसी कड़ी में यहां हम आपको आईपीएल में चेज करते हुए विराट कोहली द्वारा बनाए गए शतकों की लिस्ट बताने जा रहे हैं।

ये हैं आईपीएल में चेज करते हुए विराट कोहली द्वारा बनाए गए शतकों की लिस्ट

3. 108* रन बनाम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, 2016

आईपीएल में रन चेज करते हुए विराट कोहली की सबसे बड़ी पारी 2016 सीजन के 35वें मैच में देखने को मिली थी। बेंगलुरु में खेले उस गए मुकाबले में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 गेंदों में 108* रनों की नाबाद पारी खेली थी।

कोहली ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के भी लगाए थे। उन्होंने उस मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और अंत तक आउट नहीं हुए। यह पारी आज भी आईपीएल इतिहास में रन चेज करते हुए किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन पारियों में गिनी जाती है।

2. 100 रन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2023

Major update on Virat Kohli's injury ahead of RCB's next match in IPL 2026
Virat Kohli

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली थी। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने भी पहली पारी में शतक लगाया था, लेकिन दूसरी पारी में कोहली ने पॉवरप्ले से लेकर डेथ ओवरों तक शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, वह 18वें ओवर में आउट हो गए थे, लेकिन तब तक उनके और फाफ डु प्लेसी के बीच 171 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हो चुकी थी और मैच पूरा RCB के कंट्रोल में आ चुका था।

1. 105* रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2026

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 105* रनों की शानदार पारी खेली। यह आईपीएल में उनका रिकॉर्ड 9वां शतक भी था। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 60 गेंदों का सामना किया और 11 चौके व 3 बेहतरीन छक्के लगाए।

कोहली ने इस पारी में काफी संयम के साथ बल्लेबाजी शुरू की और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अगली 28 गेंदों में तेजी से 55 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज पार कराई। इस शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर के मैदान पर आईपीएल में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Advertisement
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Advertisement