Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 के तीसरे हफ्ते होंगे 9 धमाकेदार मुकाबले; यहां जानिए अगले 7 दिनों का पूरा शेड्यूल

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 7, 2026 at 2:45 PM
Modified at :April 7, 2026 at 2:46 PM
IPL 2026 के तीसरे हफ्ते होंगे 9 धमाकेदार मुकाबले; यहां जानिए अगले 7 दिनों का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 के तीसरे हफ्ते में MI vs RCB का जबरदस्त मुकाबला भी होने वाला है।

आईपीएल 2026 का फीवर अब फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल की जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है। अगर आप भी हर शाम टीवी या फोन स्क्रीन से चिपक जाते हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि यह नया हफ्ता आपके लिए फुल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। इस दौरान कुल 9 जबरदस्त मुकाबले खेले जाने हैं। सबसे मजेदार बात ये है कि वीकेंड पर क्रिकेट का डबल डोज मिलने वाला है, यानी एक दिन में दो-दो मैच।

तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी टीम कब, कहां और किससे भिड़ने वाली है। इस हफ्ते की शुरुआत 6 अप्रैल, सोमवार को होगी जहां कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स की चुनौती का सामना करेगी।

मंगलवार 7 अप्रैल का दिन भी काफी अहम है जब राजस्थान रॉयल्स का गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस से आमना-सामना होगा। इसके अगले ही दिन 8 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

गुरुवार 9 अप्रैल को KKR फिर से एक्शन में होगी, लेकिन इस बार उनके सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम होगी। वर्किंग डेज का आखिरी मुकाबला 10 अप्रैल, शुक्रवार को खेला जाएगा जिसमें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी में एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे। आपको बता दें कि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक होने वाले ये सभी मुकाबले शाम ठीक 7:30 बजे से शुरू होंगे।

अब बात करते हैं वीकेंड की, जहां फैंस को सबसे ज्यादा मजा आता है। शनिवार, 11 अप्रैल को डबल हेडर के पहले मैच में दोपहर 3:30 बजे मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की जोरदार भिड़ंत होगी। वहीं, इसी दिन शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स अपने गढ़ चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स से दो-दो हाथ करेगी।

रविवार (12 अप्रैल) का दिन तो और भी ब्लॉकबस्टर रहने वाला है। रविवार दोपहर 3:30 बजे नवाबों के शहर लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और RCB के बीच वो हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा, जिसका इंतजार हर क्रिकेट फैन को रहता है।

तो आप धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते चौके-छक्कों की खूब बारिश होने वाली है।

IPL 2026 के इस सप्ताह का पूरा शेड्यूल-

क्रमIPL मैच संख्यादिन और तारीखमैचटाइमवेन्यू
1.12वां मैच सोमवार 6 अप्रैल 2026KKR vs PBKS7:30PMकोलकाता
2.13वां मैच मंगलवार 7 अप्रैल 2026 RR vs MI7:30PMगुवाहाटी
3.14वां मैच बुधवार 8 अप्रैल 2026DC vs GT 7:30PMदिल्ली
4.15वां मैच गुरुवार 9 अप्रैल 2026KKR vs LSG7:30PMकोलकाता
5.16वां मैच शुक्रवार 10 अप्रैल 2026RR vs RCB7:30PMगुवाहाटी
6.17वां मैच शनिवार 11 अप्रैल 2026 PBKSvs SRH3:30PMन्यू चंडीगढ़
7.18वां मैच शनिवार 11 अप्रैल 2026 CSK vs DC7:30PMचेन्नई
8.19वां मैच रविवार 11 अप्रैल 2026LSG vs GT 3:30PMलखनऊ
9.20वां मैच रविवार 11 अप्रैल 2026RCB vs MI7:30PMमुंबई

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.